
Apple iphone 18 pro release date: स्मार्टफोन का पुराना दौर अब खत्म हो रहा है और दुनिया एआई फोन के बिल्कुल नए युग में कदम रख रही है। 9 सितंबर को एपल अपने एक खास इवेंट में आईफोन 18 प्रो और आईफोन अल्ट्रा को लॉन्च कर सकता है। इस बार बाजार में आईफोन 18 सेगमेंट में लॉन्च हो रहे स्मार्टफोन की बैटरी, कैमरा अपग्रेड, फ्लैगशिप मॉडल में A20 Pro चिप होने की उम्मीद समेत कई फीचर्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
इन सबके अलावा एप्पल के अपग्रेड हो चुके एप्पल इंटेलिजेंस पर भी खास चर्चा है। लीक्स हुई कुछ रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस बार एप्पल सॉफ्टवेयर के साथ-साथ फोन में कई तरह के नए एआई क्षमताओं वाले फीचर्स भी शामिल कर सकता है।
एप्पल आईफोन 18 प्रो में कौन-कौन से एआई फीचर्स मिलने की उम्मीद है?
नेक्स्ट लेवल Siri
- अब तक के इतिहास में आईफोन 18 में सिरी को लेकर कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।
- नए आईफोन 18 प्रो में Siri पुरानी रोबोटिक भाषा के बजाय इंसानों की तरह स्वाभाविक और नेचुरल ढंग से बातचीत कर सकती है।
- विजुअल इंटेलिजेंस फीचर की मदद से सिरी आपकी स्क्रीन पर चल रही चीजों, तस्वीरों या कैमरे के सामने जो चीजें हैं, उन्हें देखकर उनका संदर्भ समझेगी और उसका जवाब देगी।
- कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस्ड सिरी और दूसरे एआई फीचर्स को सुचारू ढंग से चलाने के लिए 12GB RAM फोन में देखने को मिल सकता है। यह हाई-पावर एप्पल इंटेलिजेंस फीचर को ऑन डिवाइस रन करने में मदद करेगा।
एआई कैमरा
- स्मार्टफोन की दुनिया में कैमरा फीचर्स, जनरेटिव एआई आने के बाद री-इमेजिन हो रहे हैं।
- आईफोन 18 प्रो में वेरिएबल अपर्चर लेंस आ सकता है, जिसे एआई द्वारा असिस्ट किया जाएगा।
- इसकी खास बात यह होगी कि फोटो क्लिक करते समय एआई अपने आप ही रोशनी और माहौल को समझेगा और लेंस के फिजिकल अपर्चर को खुद से एडजस्ट करेगा।
- इससे तेज धूप या अंधेरे में भी एकदम स्पष्ट फोटो आएगी। जब आप फोटो खींचेंगे, तो एआई पलक झपकते ही रोशनी और माहौल को भांप लेगा और लेंस के फिजिकल अपर्चर को खुद-ब-खुद एडजस्ट करेगा।
- इससे बहुत तेज धूप या बिल्कुल अंधेरे में भी बिना किसी मैन्युअल सेटिंग के स्पष्ट फोटो मिलेगी।
- इसके अलावा स्मार्ट पोर्ट्रेट और नेचुरल बोकेह जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।
एप्पल इंटेलिजेंस
- यह फीचर आपके रोजमर्रा के कार्यों को आसान बनाने का काम करेगा।
- किसी के मैसेज का रिप्लाई करना हो, ईमेल लिखना हो या किसी लंबे आर्टिकल को समराइज करना हो, ये सब काम एआई आपके लिए पलक झपकते ही करेगा।
- कॉल के दौरान या मीटिंग में लाइव वॉइस को टेक्स्ट में बदलने और दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट करने की क्षमता पहले से बेहतर हो सकती है।
A20 प्रो चिप
- कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 18 प्रो में A20 Pro चिप मिल सकती है।
- इसका न्यूरल इंजन पहले से ज्यादा एडवांस होगा, जो कि भारी-भरकम एआई टास्क स्मार्टफोन को ज्यादा दबाव दिए बिना करने में सक्षम होगा।
- इससे बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ बेहतर एआई परफॉर्मेंस भी मिलेगी।
- इसके एडवांस न्यूरल इंजन की मदद से बड़े एआई मॉडल्स और सिरी (Siri) बिना इंटरनेट के, सीधे फोन के अंदर ही प्रोसेस हो जाएंगे।
एआई करेगा बैटरी को ऑप्टीमाइज
- रिपोर्ट्स की मानें तो एपल के नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में ऐसे एआई फीचर्स मिल सकते हैं, जो आपके फोन के इस्तेमाल करने के पैटर्न को समझेंगे।
- वहीं जब आप स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर रहे होंगे, उस दौरान एआई बैकग्राउंड एप को इस तरह मैनेज करेगा कि फोन की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।




