Search
Home » नेशनल » यूपी के इस जिले में दो दिन स्कूल बंद:टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज – Schools In Bareilly To Remain Closed For Two Days Due To Rain

यूपी के इस जिले में दो दिन स्कूल बंद:टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज – Schools In Bareilly To Remain Closed For Two Days Due To Rain

Share Now :

WhatsApp
Share This

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: विकास कुमार

Updated Mon, 07 Sep 2026 08:53 PM IST

मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसी के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब भी जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।


Schools in Bareilly to remain closed for two days due to rain

दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के आठवीं तक के सभी स्कूलों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, यूपी बोर्ड/सीबीएसई/आईसीएसई से सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त) में आठ व नौ सितंबर को अवकाश रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 


Published On

Leave a Comment

Other News