Search
Home » नेशनल » पुराने रंग में नजर आएगी भारतीय हॉकी टीम:एशियाई खेलों में नीली जर्सी में उतरेंगे खिलाड़ी, दिलीप टिर्की का एलान – Indian Hockey Teams Will Revert To Their Traditional Blue Jerseys For The Upcoming Asian Games

पुराने रंग में नजर आएगी भारतीय हॉकी टीम:एशियाई खेलों में नीली जर्सी में उतरेंगे खिलाड़ी, दिलीप टिर्की का एलान – Indian Hockey Teams Will Revert To Their Traditional Blue Jerseys For The Upcoming Asian Games

Share Now :

WhatsApp
Share This

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने मंगलवार को कहा कि भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में नीली जर्सी पहनकर खेलेंगी। टिर्की ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने टीम किट के रंगों को लेकर विकल्प दिए थे जिसके बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए नीले रंग को पहली पसंद बनाया।

टिर्की ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के लिए आयोजित विदाई समारोह के इतर कहा, आईओए ने हमें टीम किट के लिए रंगों के विकल्प दिए थे। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए पहला रंग नीला और दूसरा रंग ऑरेंज चुना है।

विश्व कप में जर्सी को लेकर हुआ था विवाद 

हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप से ठीक पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग पारंपरिक नीले से बदलकर ऑरेंज किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उस समय टिर्की ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी या कार्यकारी बोर्ड की जानकारी के बिना जर्सी का रंग बदलने का फैसला लिया गया था।

Published On

Leave a Comment

Other News