
{“_id”:”6aa09f4ac5bad2d5a203e9cd”,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-9-september-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-09-09″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुर्खियां: ईरानी टैंकरों पर अमेरिकी हमले, बाढ़ प्रभावित नेपाल में भूकंप के झटके; ब्रिटेन में 300 उड़ानें रद्द”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
अमेरिका-ईरान तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया है। साथ ही ईरान के विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 5.0 बताई गई है। तिब्बत में भी झटके महसूस हुए हैं। उधर, अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं लगाए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार से सवाल किए हैं। इस्राइल में यरुशलम स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद करने का फैसला हुआ है। 12 ब्रिटिश अधिकारियों पर भी रोक लगाई गई है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह इस बार दिल्ली के बजाय गुजरात में होगा। इस फैसले पर उद्धव ठाकरे ने सरकार को घेरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य मंत्रियों की तीन घंटे की बैठक में उनके काम का हिसाब लिया। ब्रिक्स में बढ़ते मतभेदों के बीच भारत के सामने सहमति बनाने की चुनौती है। वहीं, कोलकाता में अग्निकांड के बाद 919 होटल और गेस्ट हाउस को बंदी नोटिस दिया गया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

2 of 10
पश्चिम एशिया संघर्ष
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ईरान के तीन तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला: विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाया; तनाव बढ़ेगा?
अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया है। यह कार्रवाई अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों पर मिसाइल हमलों के बाद की गई। एसोसिएटेड प्रेस ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। इसके अलावा, अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के विमानन क्षेत्र पर नए प्रतिबंध लगाए। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दो दर्जन से ज्यादा यात्री और निजी एयरलाइनों को निशाना बनाया। विदेशी कार्गो सेवा देने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई। अमेरिका का मकसद ईरान को उसके बचे हुए कारोबारी साझेदारों से अलग करना है। पढ़ें पूरी खबर

3 of 10
नेपाल में भूकंप के तेज झटके
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेपाल में फिर कांपी धरती: तिब्बत में भी महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल में 5.0 रही तीव्रता; कहां था केंद्र?
नेपाल-तिब्बत सीमा के पास मंगलवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 143 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके के बाद अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, तिब्बत तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
जयराम रमेश
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
आरोपपत्र में अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं: कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछा- अमेरिका के दबाव में लिया फैसला?
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक पर आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए नहीं लगाया। इस पर कांग्रेस ने मंगलवार को सवाल उठाए। कांग्रेस ने पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों के कहने पर एनआईए पर ऐसा करने का दबाव बनाया? पार्टी ने यह भी पूछा कि इस फैसले के बदले भारत को क्या मिलेगा? विपक्षी पार्टी ने कहा कि यह पूरा मामला ‘धौंस दिखाने’ जैसा लगता है। पढ़ें पूरी खबर

5 of 10
ब्रिटेन के प्रतिबंधों पर इस्राइल का पलटवार
– फोटो : Amar Ujala Graphics
इस्राइल: यरुशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद करने का एलान, 12 अधिकारियों पर भी रोक; क्यों लिया गया फैसला?
वेस्ट बैंक में इस्राइली बस्तियों को लेकर ब्रिटेन की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद इस्राइल ने मंगलवार को बड़ा जवाबी कदम उठाया। इस्राइल ने यरुशलम स्थित ब्रिटेन के वाणिज्य दूतावास को बंद करने का एलान किया है। इसके साथ ही 12 ब्रिटिश अधिकारियों के देश में प्रवेश पर रोक लगाने की भी घोषणा की गई है। पढ़ें पूरी खबर




