Search
Home » नेशनल » दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन:12 सितंबर को नहीं लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक पुलिस ने बताई नई तारीख; पढ़ें एडवाइजरी – National Lok Adalat Scheduled For September 12 Will Now Be Held On October 10, 2026

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन:12 सितंबर को नहीं लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक पुलिस ने बताई नई तारीख; पढ़ें एडवाइजरी – National Lok Adalat Scheduled For September 12 Will Now Be Held On October 10, 2026

Share Now :

WhatsApp
Share This

इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

मथुरा रोड, तिलक मार्ग, महाराजा रंजीत सिंह मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, शांति मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, अमृता शेरगिल मार्ग, मैक्स मुलर मार्ग, महर्षि रमण मार्ग, आर्चबिशप मकारियोस मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, भारत मंडपम, भैरों मार्ग, फिरोजशाह मार्ग और भगवान दास मार्ग पर आवश्यकता के अनुसार वाहनों की आवाजाही बाधित या प्रतिबंधित रहेगी।

सम्मेलन की रिहर्सल से दिल्ली में यातायात प्रभावित

ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों और वीवीआईपी काफिले की रिहर्सल के चलते बुधवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। शाम 7 से रात 10 बजे तक हुई रिहर्सल के दौरान नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और लुटियंस जोन की 35 से अधिक सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया गया। 22 प्रमुख स्थानों पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया। सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस आउटर एरिया, मथुरा रोड, इंडिया गेट-सी हेक्सागन, अकबर रोड, शांति पथ और सफदरजंग रोड पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई।

मेहमानों के स्वागत के लिए सज रही नई दिल्ली

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए नई दिल्ली को सजाने-संवारने का काम तेज हो गया है। एनडीएमसी ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और वीआईपी रूट पर 15 हजार से अधिक गमलों में पौधे, 15 पुष्प बोर्ड और नौ पुष्प फव्वारे लगाने की तैयारी की है। भारत मंडपम की ओर जाने वाले रास्तों, बाजारों, होटलों और गोलचक्करों पर फूलदार व सजावटी पौधों से आकर्षक लैंडस्केपिंग की जा रही है। खाली हिस्सों में बहुस्तरीय पौधरोपण से हरित आवरण तैयार किया गया है। चाणक्यपुरी स्थित करीब तीन एकड़ के ब्रिक्स फ्रेंडशिप रोज गार्डन को भी संवारा जा रहा है। यहां गुलाब की 107 किस्में हैं।

Leave a Comment

Other News