Search
Home » नेशनल » भाजपा ने मोर्चों के प्रभारी बदले:बैजयंत पांडा को ओबीसी और सतीश पूनिया को एसटी मोर्चे की कमान, देखें सूची – Bjp Reshuffles In Charges Of Its Wings Baijayant Panda Gets Charge Of Obc Morcha And Satish Poonia St Morcha

भाजपा ने मोर्चों के प्रभारी बदले:बैजयंत पांडा को ओबीसी और सतीश पूनिया को एसटी मोर्चे की कमान, देखें सूची – Bjp Reshuffles In Charges Of Its Wings Baijayant Panda Gets Charge Of Obc Morcha And Satish Poonia St Morcha

Share Now :

WhatsApp
Share This

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग मोर्चों की कमान सौंपी है।

किस नेता को कौन सी मिली जिम्मेदारी?

जानकारी के मुताबिक, हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का प्रभारी संजय भाटिया को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, बैजयंत पांडा को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्य को दी गई है, जबकि सतीश पूनिया अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के प्रभारी होंगे। पार्टी ने गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है।

क्या काम करते हैं ये मोर्चे?

भाजपा के विभिन्न मोर्चे युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। नए प्रभारियों की नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

(खबर अपडेट की जा रही)

Leave a Comment

Other News