Search
Home » नेशनल » बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

Share Now :

WhatsApp
Share This

बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गया जिले में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई बिहार के गया स्थित रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े बैंक फ्रॉड मामले में की जा रही है।




ईडी की टीम गया में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड कंपनी पर बैंक धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि रामनंदी से जुड़े तीन ठिकाने भी ईडी की कार्रवाई के दायरे में हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, यह कंपनी अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत एवं नितेश के नियंत्रण में है। ईडी की टीम मौके पर दस्तावेजों और अन्य संबंधित साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Other News