Search
Home » नेशनल » वसीम अकरम ने पीएसएल को दिखाया आईना:वैभव का नाम लेकर पूछा- 10 साल में सूर्यवंशी जैसे कितने बल्लेबाज तैयार किए? – Wasim Akram Questions Psl Talent Pipeline, Names Vaibhav Suryavanshi In Ipl Comparison

वसीम अकरम ने पीएसएल को दिखाया आईना:वैभव का नाम लेकर पूछा- 10 साल में सूर्यवंशी जैसे कितने बल्लेबाज तैयार किए? – Wasim Akram Questions Psl Talent Pipeline, Names Vaibhav Suryavanshi In Ipl Comparison

Share Now :

WhatsApp
Share This

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए आईपीएल और पीएसएल की तुलना की और पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट व्यवस्था पर भी चिंता जताई। अकरम का कहना है कि पीएसएल को शुरू हुए करीब 10 साल हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान लीग ने जिस तरह गेंदबाज तैयार किए हैं, वैसा असर बल्लेबाजों के मामले में देखने को नहीं मिला है।

वैभव सूर्यवंशी का लिया उदाहरण

वसीम अकरम ने अपनी बात समझाने के लिए वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने IPL में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला।

अकरम के मुताबिक, इस तरह के युवा बल्लेबाजी टैलेंट तैयार होने से क्रिकेट की व्यवस्था में सुधार नजर आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि पीएसएल ने अपने 10 साल के सफर में कितने ऐसे खास बल्लेबाज तैयार किए हैं, जिन्होंने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हो।

’10 साल हो गए, एक भी खास बल्लेबाज तैयार किया?’

यूट्यूबर फुरकान भट्टी को दिए इंटरव्यू में वसीम अकरम ने कहा कि पीएसएल को शुरू हुए 10 साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने लीग से कुछ अच्छे गेंदबाज जरूर तैयार किए हैं, लेकिन बल्लेबाजी प्रतिभा के मामले में तस्वीर उतनी मजबूत नहीं है। अकरम ने कहा कि जब पाकिस्तान 14-15 साल की उम्र के सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाजी टैलेंट तैयार करेगा, तब उसे अपनी क्रिकेट व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

Other News