Search
Home » नेशनल » नितिन हत्याकांड:ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग जाम; आरोपियों के एनकाउंटर की मांग – Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-bijnor Road With Body, Demand Arrest And Encounter Of Accused

नितिन हत्याकांड:ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग जाम; आरोपियों के एनकाउंटर की मांग – Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-bijnor Road With Body, Demand Arrest And Encounter Of Accused

Share Now :

WhatsApp
Share This

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में नितिन की गोली मारकर हत्या के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुटे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग उठाई।





Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-Bijnor Road With Body, Demand Arrest and Encounter of Accused

जाम लगाते परिजन व ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला


शव पहुंचते ही बढ़ा आक्रोश

बहसूमा थाना क्षेत्र के माखननगर निवासी नितिन की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गणेशपुर तिराहे पर पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे मेरठ-बिजनौर मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।


Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-Bijnor Road With Body, Demand Arrest and Encounter of Accused

जाम लगाते परिजन व ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला


आरोपियों के एनकाउंटर की मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि नितिन की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।


Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-Bijnor Road With Body, Demand Arrest and Encounter of Accused

जाम लगाते परिजन व ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि पुलिस पहले ही सक्रिय होती तो घटना को रोका जा सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था प्रभावी नहीं है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण लगातार पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते रहे।


Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-Bijnor Road With Body, Demand Arrest and Encounter of Accused

दिनेश खटीक
– फोटो : अमर उजाला


कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स गणेशपुर तिराहे पर भेजी गई। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि, ग्रामीण कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन मिलने तक जाम खोलने को तैयार नहीं थे। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रित करने के साथ ग्रामीणों से बातचीत जारी रखी।


Leave a Comment

Other News