Search
Home » नेशनल » ब्रिक्स Live:10:50 पर शुरू होगा ब्रिक्स का ओपन सेशन, चार विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी – Brics 2026 Live Updates Putin Back To Russia Iran Abu Dhabi Pezeshkian Crown Prince Meet Photo News Highlights

ब्रिक्स Live:10:50 पर शुरू होगा ब्रिक्स का ओपन सेशन, चार विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी – Brics 2026 Live Updates Putin Back To Russia Iran Abu Dhabi Pezeshkian Crown Prince Meet Photo News Highlights

Share Now :

WhatsApp
Share This

09:13 AM, 13-Sep-2026

राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने से पहले  भारत मंडपम की जांच तेज

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सम्मेलन स्थल पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच और निगरानी कर रही हैं। 18वां  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज समाप्त होगा। सम्मेलन के पहले दिन सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से नई दिल्ली घोषणा-पत्र को अपनाया था। इसके बाद अब अंतिम दिन की गतिविधियों और समापन कार्यक्रमों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

08:32 AM, 13-Sep-2026

पीएम मोदी की आज होंगी अहम बैठकें

दोपहर 2:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामफोसा के साथ बैठक निर्धारित है।

 

08:30 AM, 13-Sep-2026

ओपन सेशन में शामिल होंगे आउटरीच देशों के नेता 

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:55 बजे पार्टनर देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेताओं के आगमन से होगी। इसके बाद सुबह 10:35 बजे सभी पार्टनर और आउटरीच देशों के नेताओं की सामूहिक तस्वीर होगी। वहीं सुबह 10:50 बजे ब्रिक्स का ओपन सेशन शुरू होगा, जिसमें सदस्य देशों के साथ-साथ आमंत्रित पार्टनर और आउटरीच देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे। 

05:25 AM, 13-Sep-2026

ईरान 14 सितंबर को ओमान में करेगा बातचीत, क्या पेजेश्कियन के दिल्ली दौरे के बाद घटेगा तनाव?

पेजेश्कियन और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात पर ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर यूएई के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों का दिल्ली में मिलना इसलिए भी अहम है क्योंकि मुलाकात ऐसी खबरों के बीच हुई है जिनमें कहा जा रहा है कि ईरान 14 सितंबर को ओमान में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्यों और इराक से होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चर्चा करने वाला है।

खबरों के मुताबिक होर्मुज के रास्ते जहाजों के गुजरने को लेकर ईरान एक समझौते पर चर्चा करना चाहता है। इसलिए वह क्षेत्र के अलग-अलग देशों के साथ मुलाकात और बातचीत करने की योजना बना रहा है। इसी वर्ष 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच यह इस तरह की पहली बैठक होगी।

05:06 AM, 13-Sep-2026

ब्रिक्स LIVE: 10:50 पर शुरू होगा ब्रिक्स का ओपन सेशन, चार विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

ब्रिक्स देशों की बैठक में शामिल होने के लिए सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद भी दिल्ली पहुंचे हैं। ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक 2026 में 11 देशों की शिरकत से इतर आज 20 देशों के समूह में शामिल अन्य सदस्य देशों की बैठक होनी है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान का स्वागत विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने किया। उनके आगमन के अलावा आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली से वापस रूस रवाना होने वाले हैं। वापसी का अनुमानित समय करीब 6 से 6.30 के बीच है।

दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात

गौरतलब है कि ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन भी ब्रिक्स देशों की बैठक में शामिल होने दिल्ली आए हैं। उन्होंने शनिवार रात को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर नई दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि पिछले छह महीने से अधिक समय से ईरान और अमेरिका के बीच जंग हो रही है। ईरान अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिसका खामियाजा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भी भुगतना पड़ा है। ईरान के हवाई हमलों के कारण यूएई और ईरान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।

 

Leave a Comment

Other News