Search
Home » नेशनल » फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं वीडियो:तीन मिनट में छात्र को पहुंचाया परीक्षा सेंटर, दिल्ली पुलिस ने जीता दिल – North Avenue Sho Escorted Upsc Aspirant To Exam Center Three Minutes Before Exam

फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं वीडियो:तीन मिनट में छात्र को पहुंचाया परीक्षा सेंटर, दिल्ली पुलिस ने जीता दिल – North Avenue Sho Escorted Upsc Aspirant To Exam Center Three Minutes Before Exam

Share Now :

WhatsApp
Share This

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sun, 13 Sep 2026 08:43 PM IST

किसी फिल्मी क्लाइमेक्स की तरह के वीडियो में देखा जा सकता है कि एसएचओ और उनकी टीम पंकज को सही एग्जाम सेंटर तक ले जाने में पूरी तरह जुटी हुई है। पंकज को गाड़ी में बिठाने से पहले एसएचओ स्कूल के गेट पर यह भी पूछते नजर आए कि क्या और भी कोई है कोई है जिसे मदद की जरूरत है। आखिरी के यह तीन मिनट किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं थे। 


North Avenue SHO escorted UPSC aspirant to exam center three minutes before exam

नार्थ एवेन्यू थानाध्यक्ष और छात्र पंकज
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

नई दिल्ली जिले के नार्थ एवेन्यू थानाध्यक्ष ने ड्यूटी के साथ इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से पहले तीन मीनट में परीक्षा सेंटर पहुंचा दिया। परीक्षा सेंटर में प्रवेश के लिए तीन मीनट बचे थे। ये अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से तीन मिनट में पहले गलत सेंटर पर पहुंच गया था। नार्थ एवेन्यू थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने उसे तीन मिनट में सेंटर पर पहुंचा कर उसका भविष्य खराब होने से बचा लिया।






Leave a Comment

Other News