Search
Home » नेशनल » एमपी:10 Ips समेत 137 अधिकारियों के तबादले, मनीष भारद्वाज को इंदौर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची – Mp: 137 Officers Transferred, Including 10 Ips Officers; Ips Manish Bhardwaj Gets A Major Responsibility In In

एमपी:10 Ips समेत 137 अधिकारियों के तबादले, मनीष भारद्वाज को इंदौर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची – Mp: 137 Officers Transferred, Including 10 Ips Officers; Ips Manish Bhardwaj Gets A Major Responsibility In In

Share Now :

WhatsApp
Share This

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 अधिकारियों के साथ ही 127 राज्य पुलिस सेवा के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार मनीष भारद्वाज को सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के उप पुलिस अधीक्षक पद से सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं, आलोक कुमार वर्मा को देवास के सहायक पुलिस अधीक्षक से नगर पुलिस अधीक्षक, रीवा बनाया गया है। वैभव प्रिया को रतलाम से एसडीओपी नेपानगर, बुरहानपुर, जबकि शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार को ग्वालियर से सहायक पुलिस आयुक्त, एम.पी. नगर, नगरीय भोपाल बनाया गया है।


Leave a Comment

Other News