Search
Home » नेशनल » भारतीय महिला टीम ने दिखाया आईना:एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, खाली हाथ बाहर गए मोहसिन – Women Asia Cup 2026 Trophy Drama Mohsin Naqvi Acc Chief India Bcci No To Pakistan Leader Pcb Chief Updates

भारतीय महिला टीम ने दिखाया आईना:एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, खाली हाथ बाहर गए मोहसिन – Women Asia Cup 2026 Trophy Drama Mohsin Naqvi Acc Chief India Bcci No To Pakistan Leader Pcb Chief Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

Women Asia Cup 2026 Trophy drama mohsin naqvi ACC chief India BCCI no to pakistan leader pcb chief updates

मोहसिन नकवी
– फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आईना दिखाया है। महिला टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारत ने 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था।


पीसीबी प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी


  • 10 बार फाइनल में पहुंचकर आठ खिताब जीतने वाली टीम इंडिया, विमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है।

  • भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। स्टेडियम से खाली हाथ बाहर जाते दिखे नकवी। 2025 में वे ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे।

  • ट्रॉफी नहीं लेने के मामले में एएनआई ने क्रिकइंफो के हवाले से बताया कि भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने इसे बीसीसीआई का रुख बताया।

  • मजूमदार ने कहा कि टीम इंडिया को बड़े बोर्ड पर चैंपियन घोषित किया जाना ही काफी है।  हमारे लिए यह टूर्नामेंट खत्म हो चुका है, हम चैंपियन हैं। यही काफी है। 

  • नकवी के बाहर जाते समय स्टेडियम में मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारे भी लगाए। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।

  • नकवी एसीसी प्रमुख होने के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख और पड़ोसी देश के गृह मंत्री भी हैं।

  • फाइनल मैच के अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल देने के बाद  पुरस्कार समारोह में समाप्त हो गया। श्रीलंकाई टीम की कप्तान नकवी ने दिया उपविजेता का चेक। 

  • नकवी से पहले श्रीलंकाई टीम के सभी खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अंतरिम प्रमुख एरन विक्रमरत्ने ने पदक दिए।

  • एशिया कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम मैदान पर आयोजित समारोह में भी शामिल नहीं हुई। 

  • साल 2025 में भी पुरुष टीम ने भी नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारतीय टीम को वह ट्रॉफी अबतक नहीं मिली है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ये ट्रॉफी अभी तक एसीसी कार्यालय में है।

  • मुख्य पुरस्कार समारोह से पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नंदिनी शर्मा को फील्डिंग मेडल दिया। सैकिया ने खिलाड़ियों को संबोधित कर उन्हें बधाई भी दी।

Leave a Comment

Other News