Search
Home » नेशनल » जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा:एक दो नहीं अब तक हो चुके तीन मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां! – Gym Trainer Shot Dead In Aya Nagar Delhi 15-20 Rounds Fired During Incident

जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा:एक दो नहीं अब तक हो चुके तीन मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां! – Gym Trainer Shot Dead In Aya Nagar Delhi 15-20 Rounds Fired During Incident

Share Now :

WhatsApp
Share This

दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर बुलाकर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने विजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक वारदात में करीब 15 से 20 गोलियां चलाई गईं। मौके से आठ से अधिक खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका जता रही है, जबकि जिले के अन्य अधिकारियों ने इसे गैंगवार से जोड़कर भी जांच शुरू की है। इस गैंगवार में अब तक तीन लोगों की जान जाने की बात सामने आई है।





Gym trainer shot dead in Aya Nagar delhi 15-20 rounds fired during incident

जिम के बाहर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि विजय को कई गोलियां लगी थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में हंसा चौक के पास हुई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।


Gym trainer shot dead in Aya Nagar delhi 15-20 rounds fired during incident

जिम के बाहर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


जिम से बाहर बुलाकर मारीं गोलियां, पुरानी रंजिश की भी जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावरों को पहले से पता था कि विजय जिम के अंदर मौजूद है। उसके चाचा देवेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने विजय को जिम से बाहर बुलाया और इसके बाद गोली मार दी। उनका दावा है कि ऐसा संभवत: इसलिए किया गया, ताकि जिम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद न हो।


Gym trainer shot dead in Aya Nagar delhi 15-20 rounds fired during incident

जिम के बाहर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


माता-पिता की हो चुकी मौत

पुलिस आया नगर में परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश के साथ हत्या के संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। देवेंद्र के मुताबिक विजय जिम ट्रेनर था और उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में उसकी एक बहन, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि विजय के सिर में दो गोलियां लगने की जानकारी मिली है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोलियां लगी हैं। उनका दावा है कि गांव में अलग-अलग गुटों के बीच रंजिश रही है और इस विवाद में पहले भी कई लोगों की हत्या हो चुकी है।


Gym trainer shot dead in Aya Nagar delhi 15-20 rounds fired during incident

जिम के बाहर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


पत्नी-बहन ने कहा- किसी से दुश्मनी नहीं थी

विजय की पत्नी रितु ने किसी व्यक्तिगत दुश्मनी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि विजय रोज सुबह 4:45 बजे उठता था और करीब पांच बजे जिम के लिए निकल जाता था। रितु के मुताबिक गांव के दो परिवारों के बीच चल रही रंजिश को देखते हुए उन्होंने पति को उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। उनका आरोप है कि दूसरों के विवाद में उनके निर्दोष पति की हत्या कर दी गई।


Leave a Comment

Other News