
जेएसडब्ल्यू समूह (JSW Group) की पैसेंजर व्हीकल कंपनी जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) इस साल भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की नई एसयूवी (SUV) देश की दूसरी मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार हो सकती है।
यह मॉडल चीनी कार निर्माता चेरी (Chery) की एसयूवी जेटूर T2 (Jetour T2) पर आधारित होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में इसे जेएसडब्ल्यू ब्रांड के तहत मामूली डिजाइन बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है।
यह लॉन्च ऐसे समय में होने की उम्मीद है जब जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने हाल ही में देश की पहली मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड SUV Hector Tomahawk पेश की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25,69,800 रुपये से शुरू होती है।




