Search
Home » नेशनल » संसद मार्च के बीच मेट्रो अलर्ट:इन पांच स्टेशनों पर अगले आदेश तक रफ्तार पर ब्रेक, सफर से पहले देख लें अपडेट

संसद मार्च के बीच मेट्रो अलर्ट:इन पांच स्टेशनों पर अगले आदेश तक रफ्तार पर ब्रेक, सफर से पहले देख लें अपडेट

Share This

Delhi Metro:  दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।


 

डीएमआरसी की ओर से जारी सेवा अपडेट में बताया गया कि इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है। ऐसे में इन मार्गों से सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई है। राजधानी के वीआईपी इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। संसद भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा जांच भी बढ़ा दी गई है।

दरअसल, सीजेपी ने संसद मार्च का आह्वान किया है। इसी क्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के संसद की ओर मार्च करने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 

Published On

Leave a Comment

Other News