Search
Home » नेशनल » यूपी में सपा नेता का कत्ल:कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती; इनसे चल रहा था विवाद – Sp Leader Murdered In Prayagraj Three Bike-borne Miscreants Carried Out Crime

यूपी में सपा नेता का कत्ल:कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती; इनसे चल रहा था विवाद – Sp Leader Murdered In Prayagraj Three Bike-borne Miscreants Carried Out Crime

Share Now :

WhatsApp
Share This

SP leader murdered in Prayagraj Three bike-borne miscreants carried out crime

prayagraj sp leader murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रयागराज के हंडिया में मंगलवार शाम बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने गंगापार के सपा जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात हंडिया थाने से महज 500 मीटर दूर कर्मनाशा मोहल्ले में हुई।


गोली पवन की पीठ पर लगी। गंभीर हालत में उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पवन के बड़े भाई अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 

गांव के प्रधान को हिरासत में लिया गया है। उधर, वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई वारदात वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से वाराणसी की ओर भाग निकले। हंडिया थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

 

Leave a Comment

Other News