Search
Home » नेशनल » ये कैसे गुरु?:बच्चों के सामने स्कूल प्रबंधन ने पिता को कहा क्रिमिनल, इस कारण सिराजुद्दीन को सहना पड़ा अपमान – School Management In Gurugram Called A Father Criminal In Front Of Children

ये कैसे गुरु?:बच्चों के सामने स्कूल प्रबंधन ने पिता को कहा क्रिमिनल, इस कारण सिराजुद्दीन को सहना पड़ा अपमान – School Management In Gurugram Called A Father Criminal In Front Of Children

Share Now :

WhatsApp
Share This

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार

Updated Thu, 17 Sep 2026 10:25 PM IST

सिराजुद्दीन ने कहा कि बच्चों की फीस बकाया होने और स्कूल प्रबंधन की ओर से नाम काटे जाने से उसे आपत्ति नहीं है, लेकिन बच्चों के सामने इस तरह संबोधित किए जाने से वह आहत है। उसने कहा कि किसी दूसरे धर्म को मानने का मतलब यह नहीं है कि बच्चों के सामने उसे क्रिमिनल कहा जाए। 


School management in Gurugram called a father criminal in front of children

स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के सामने पिता को कहा क्रिमिनल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गुरुग्राम जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर में एक अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों के सामने उसे क्रिमिनल कहने का आरोप लगाया। पटौदी निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि मत्स्य पालन के कारोबार में घाटा होने के कारण उसके बच्चों की तीन माह की फीस बकाया हो गई थी। वह 50 हजार रुपये लेकर स्कूल पहुंचा, लेकिन प्रबंधन ने रुपये लेने से इनकार कर दिया। उसका आरोप है कि बच्चों के सामने उसे क्रिमिनल कहा गया। इसके बाद वह दोनों बच्चों को स्कूली वर्दी में लेकर समाधान शिविर पहुंचा और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।






Leave a Comment

Other News