Search
Home » नेशनल » Delhi Fire:बंद कमरा, धुएं का जाल, कुछ ही मिनटों में बुझ गईं तीन जिंदगियां, एक बेटी ने की थी बचने की कोशिश – Fire Breaks Out At Home In Delhi Mother And Two Young Daughters Burned To Death

Delhi Fire:बंद कमरा, धुएं का जाल, कुछ ही मिनटों में बुझ गईं तीन जिंदगियां, एक बेटी ने की थी बचने की कोशिश – Fire Breaks Out At Home In Delhi Mother And Two Young Daughters Burned To Death

Share Now :

WhatsApp
Share This

नई दिल्ली की लोधी कॉलोनी स्थित बीके दत्त कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान की तीसरी मंजिल पर आग से कमरे के अंदर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, एसी भी जल कर खाक हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। 

मृतकों में आकांक्षा (40), आराध्या उर्फ मित्जी (12) व मिहिका उर्फ रिट्जी (8) शामिल हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:26 बजे पड़ोसियों ने धुआं उठता देख पीसीआर को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 

Fire breaks out at home in Delhi mother and two young daughters burned to death

दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : जी पाल

तीसरी मंजिल पर लगी आग की भनक दूसरी मंजिल पर मौजूद आकांक्षा के पति मोहित शर्मा और सास सरिता को नहीं लग पाई। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गेट अंदर से बंद था। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

Fire breaks out at home in Delhi mother and two young daughters burned to death

दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : जी पाल

इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचे तो आकांक्षा और दोनों बच्चियों के बुरी तरह जले शव मिले। फोरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची मिहिका ने आग से बचने का प्रयास किया था। उसका शव दरवाजे के पास मिला है, जबकि आकांक्षा और आराध्या के शव बिस्तर के पास पाए गए। 

Fire breaks out at home in Delhi mother and two young daughters burned to death

दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : जी पाल

आकांक्षा को थी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या

जांच में पता चला कि आकांक्षा 2020 से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। उपचार के दौरान उनका व्यवहार सामान्य रहता था, लेकिन उपचार छोड़ने पर वे अक्सर अकेलेपन का शिकार हो जाती थीं। इसी कारण वे बेटियों के साथ तीसरी मंजिल पर ही अधिक समय बिताती थीं। 

Fire breaks out at home in Delhi mother and two young daughters burned to death

दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : जी पाल

आकांक्षा के पति मोहित शर्मा और सास सरिता वकील हैं। आराध्या लोधी रोड थाने के पीछे स्थित सेंट्रल स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि मिहिका एयरफोर्स बाल भारती स्कूल में चौथी में पढ़ती थी। लोगों ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद दोनों बेटियां एक या दो दिन ही स्कूल गई थीं।

Published On

Leave a Comment

Other News