Search
Home » नेशनल » Exclusive:’हमेशा हिफाजत करूंगा; वह परिवार जैसी हैं’, शहनाज गिल संग रिश्ते की चर्चाओं पर बोले राघव जुयाल – Raghav Juyal Exclusive Interview Actor Break Silence On Dating And Linkup Rumors With Shehnaaz Gill

Exclusive:’हमेशा हिफाजत करूंगा; वह परिवार जैसी हैं’, शहनाज गिल संग रिश्ते की चर्चाओं पर बोले राघव जुयाल – Raghav Juyal Exclusive Interview Actor Break Silence On Dating And Linkup Rumors With Shehnaaz Gill

Share Now :

WhatsApp
Share This

Raghav Juyal Exclusive Interview: राघव जुयाल और शहनाज गिल के अफेयर को लेकर काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही हैं। बीते दिनों राघव की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सामने आया, जिसने इन चर्चाओं को और हवा दी। हाल ही में अमर उजाला के साथ खास बातचीत में राघव ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए क्या कहा?


Raghav Juyal Exclusive Interview Actor Break Silence On dating and linkup rumors with Shehnaaz Gill

राघव जुयाल-शहनाज गिल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राघव जुयाल और शहनाज गिल का नाम पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। हाल ही में एक बर्थडे पार्टी से बाहर निकलते वक्त दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में भीड़ के बीच राघव, शहनाज को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया। इसी बीच शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निजी जिंदगी से जुड़े सवाल को टालते हुए राघव जुयाल को अपना ‘बहुत अच्छा दोस्त’ बताया था। साथ ही उन्होंने उनकी पहली लीड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का समर्थन करते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील की थी। अब अमर उजाला से खास बातचीत में राघव जुयाल ने भी उस पर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


Published On

Leave a Comment

Other News