Search
Home » नेशनल » Ghaziabad Ac Blast:इंदिरापुरम के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट, आग की लपटें, धू-धूकर जला; मच गया हड़कंप – Fire Broke Out In Flat In Indirapuram Due To Ac Unit Exploding

Ghaziabad Ac Blast:इंदिरापुरम के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट, आग की लपटें, धू-धूकर जला; मच गया हड़कंप – Fire Broke Out In Flat In Indirapuram Due To Ac Unit Exploding

Share Now :

WhatsApp
Share This

अहिंसाखंड स्थित क्लाउड 9 सोसायटी स्थित फ्लैट में आज शाम अचानक आग लग गई। हादसा एसी फटने की वजह से हुआ। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची लेकिन जानकारी के अनुसार दमकल के पहुंचने से पहले ही सोसायटी के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

हांलाकि इस दौरान फ्लैट में मौजूद दो बुजुर्ग, एक बच्चे और महिला को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा क्लाउड 9 सोसायटी के डी टावर के सबसे ऊपरी फ्लैट में हुआ। आग की लपटें और धुआं बालकनी से बाहर निकलने पर लोगों को पता चला।

तुरंत सोसायटी आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों ने फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ्लैट में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में एसी फटने की बात सामने आई है।

Published On

Leave a Comment

Other News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उत्तर मैसेडोनिया की उनकी समकक्ष गोरदाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने बुधवार को स्कोप्जे संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया।