Search
Home » नेशनल » Asian Games 2026 Live:बैडमिंटन में भारत-चीन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला जारी, आज आए कुल चार पदक, मीराबाई को रजत – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker, Mirabai Chanu In Action; India Eye Medals On September 23

Asian Games 2026 Live:बैडमिंटन में भारत-चीन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला जारी, आज आए कुल चार पदक, मीराबाई को रजत – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker, Mirabai Chanu In Action; India Eye Medals On September 23

Share Now :

WhatsApp
Share This

12:57 PM, 23-Sep-2026

Asian Games LIVE: नरूका ने स्कीट में पदक की उम्मीदें जिंदा रखीं

अनंतजीत सिंह नरूका ने सही समय पर लय हासिल कर ली है। फाइनल की आखिरी दो सीरीज में दो परफेक्ट 4 लगाकर उन्होंने पहले एलिमिनेशन से खुद को बचाया और पांचवें स्थान पर पहुंच गए। अब उनके 12 शॉट बाकी हैं। शुरुआत धीमी रही, लेकिन नरूका ने फिलहाल वापसी कर ली है। पदक की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें आगे भी सटीक निशाने लगाने होंगे और अपनी रैंकिंग में सुधार करना होगा।

12:49 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: लक्ष्य सेन पहला मैच हारे

बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम का सामना चीन से हो रहा है। पहले मैच में लक्ष्य सेन को शी यूके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। शी यूकी ने लक्ष्य को 21-16, 21-18 से हराया। फिलहाल सात्विक और चिराग की जोड़ी वीकेंग लियांग और चेंग वेंग के खिलाफ खेल रही है।

12:26 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में भारत-चीन की टक्कर

बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम का सामना चीन से हो रहा है। पहले मैच में लक्ष्य सेन की टक्कर शी यूकी से है। शी ने पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में स्कोर 17-17 से बराबर है।

12:25 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: महिला हॉकी में थाईलैंड के खिलाफ भारत 8-0 से आगे

महिला हॉकी में भारत ने थाईलैंड के खिलाफ पूरी तरह एकतरफा मुकाबला बना दिया है। दूसरे हाफ में भारत 8-0 की बढ़त के साथ खेल रहा है। एशियाई खेलों में भारत का दबदबा लगातार जारी है और शुरुआती दो मुकाबलों में टीम ने 36 गोल दागे हैं।

12:22 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: स्क्वैश में तन्वी खन्ना की शानदार जीत

भारत की तन्वी खन्ना ने दक्षिण कोरिया की किम दामी को सीधे गेम में हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तान्वी ने 11-5, 11-7, 11-5 से जीत दर्ज करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

12:02 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में राइजा ढिल्लों चौथे स्थान पर रहीं, पदक से चूकीं

भारत की राइजा ढिल्लों महिलाओं की व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं और पदक जीतने से चूक गईं। फाइनल सीरीज में उन्होंने 4 में से 3 निशाने साधे, जबकि चीन की जियांग यितिंग ने परफेक्ट 4 का स्कोर किया। अस्सेम ओरिनबे और थाईलैंड की इसारापा इम्प्रासर्टसुक भी राइजा से आगे रहीं। अब भारत की नजर पुरुषों की व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा पर होगी। अनंतजीत सिंह नरूका दोपहर 12:30 बजे फाइनल में उतरेंगे, जहां उनसे पदक की उम्मीद होगी।

11:35 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मीराबाई को रजत पदक

भारत की मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। यह उनका एशियन गेम्स में पहला पदक है। मीराबाई ने कुल 198 किलो वजन उठाया। वहीं, नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गम 215 किलो के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। मीराबाई ने स्नैच में 87 किलो वजन का अपना सबसे सफल प्रयास किया था। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में मीराबाई ने 111 किलो का वजन उठाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

11:33 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मीराबाई ने उठाया 111 किलो वजन

मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के अपने दूसरे प्रयास में 111 किलो वजन उठाया। स्नैच में उनका बेस्ट प्रयास 87 किलो का था। फिलहाल वह शीर्ष पर चल रही हैं। उन्होंने कम से कम सिल्वर पक्का कर लिया है। हालांकि, उन्हें री सॉन्ग गम से टक्कर मिल सकती है। री सॉन्ग गम ने स्नैच मैं 94 किलो का बेस्ट वजन उठाया था। क्लीन एंड जर्क में री सॉन्ग ने 116 किलो का वजन रजिस्टर कराया था।

11:28 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मीराबाई ने उठाया 106 किलो वजन

मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में अपना पहला प्रयास 107 किलो का सफलता पूर्वक उठाया। उन्होंने स्नैच में 87 किलो का बेस्ट प्रयास किया था। कुल 194 वजन उठा चुकी हैं। मीराबाई का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो चुका है। यह उनका पहला एशियन गेम्स मेडल होगा।

11:27 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में राइजा ढिल्लों पदक की दौड़ में कायम

राइजा ढिल्लों महिलाओं की स्कीट फाइनल में अब भी पदक की मजबूत दावेदार बनी हुई हैं। पिछली निशानेबाज के दौरान अपने शॉट्स की कल्पना करने के बाद राइजा ने नवीनतम सीरीज में 4 में से 3 निशाने सटीक लगाए और अपना स्कोर 14/16 कर लिया। वह फिलहाल चौथे स्थान पर हैं और शीर्ष पर मौजूद चीन की जियांग यितिंग तथा थाईलैंड की इसारापा इम्प्रासर्टसुक से सिर्फ एक निशाना पीछे हैं। कजाखस्तान की असेम ओरिनबे भी 14 के स्कोर पर हैं, जिससे शीर्ष पर मुकाबला बेहद करीबी हो गया है।

Leave a Comment

Other News