Search
Home » नेशनल » यूपी:क्या प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी – Up: Can Schools In The State Have A Holiday For Pitru Visarjan? The Holiday Is Listed In The Calendar Under Th

यूपी:क्या प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी – Up: Can Schools In The State Have A Holiday For Pitru Visarjan? The Holiday Is Listed In The Calendar Under Th

Share Now :

WhatsApp
Share This

प्रदेश के बेसिक शिक्षकों ने पितृ विसर्जन के दिन दिए गए अवकाश को सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में रखने की मांग की है। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा परिषदीय विद्यालयों के लिए जारी छुट्टियों के कैलेंडर में पितृ विसर्जन पर शिक्षक और शिक्षिकाओं दोनों को अवकाश दिया गया है, लेकिन इसे सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है।

शिक्षक संगठनों ने इसको लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब विद्यालयों में इस दिन सभी शिक्षकों को अवकाश दिया जाता है तो इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने में क्या अड़चन है? परिषदीय विद्यालयों के कैलेंडर में शिक्षिकाओं के लिए हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकटा चतुर्थी, हलषष्ठी, जीउतिया व्रत और अहोई अष्टमी जैसे पर्वों पर भी अवकाश का प्रावधान है।

वहीं पितृ विसर्जन पर शिक्षक-शिक्षिकाओं दोनों को छुट्टी मिलती है। ऐसे में इसे सामान्य अवकाश और सार्वजनिक अवकाश की अलग-अलग श्रेणियों में रखने से लोगों में भ्रम की स्थिति बनती है। शिक्षक संगठनों ने मांग की 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन का सार्वजनिक अवकाश सभी शिक्षकों के लिए घोषित किया जाए। ताकि इसे लेकर कोई भ्रम की स्थिति न रहे।

Published On

Leave a Comment

Other News