Search
Home » नेशनल » जम्मू-कश्मीर में हादसा:खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 30 लोग थे सवार; अबतक दो की मौत; वीडियो आया सामने – Vehicle Plunges Into Gorge In Rajouri Two Died 21 Passengers Critically Injured

जम्मू-कश्मीर में हादसा:खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 30 लोग थे सवार; अबतक दो की मौत; वीडियो आया सामने – Vehicle Plunges Into Gorge In Rajouri Two Died 21 Passengers Critically Injured

Share Now :

WhatsApp
Share This

जम्मू-कश्मीर के जिला राजोरी के कालाकोट उपमंडल के अंतर्गत मोगला-तारयाठ क्षेत्र के केरी छब्बर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरा एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि करीब 21 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।





Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured

रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने गए थे सभी
– फोटो : अमर उजाला


एक ही परिवार के थे 30 लोग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुंदरबनी उपमंडल के मार्चोला इलाके से एक ही परिवार के लगभग 30 लोग अपने एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद मोगला-तारयाठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केरी छब्बर इलाके में वाहन चालक कथित तौर पर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।


Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured

वाहन के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश करते लोग
– फोटो : अमर उजाला


मौके पर मच गई चीख पुकार

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को खाई से बाहर निकालने और उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।


Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured

हादसे में अबतक दो की मौत
– फोटो : अमर उजाला


दो की मौत, 21 लोग घायल

प्रारंभिक रिपोर्टों में दो लोगों की मौके पर मौत और 21 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, हताहतों की अंतिम संख्या और घायलों की स्थिति के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured

वाहन को पलटने की कोशिश करते लोग
– फोटो : अमर उजाला


बचाव अभियान जारी

समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी था। हादसे के कारणों और मृतकों तथा घायलों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


Published On

Leave a Comment

Other News