
06:33 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ।
06:32 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
05:54 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: दोनों टीमों ने किया अभ्यास
झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। रांची में मौसम के बदले मिजाज का असर शुक्रवार को होने वाले मुकाबले पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दर्शकों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं। झारखंड में क्रिकेट को लेकर हमेशा जबरदस्त उत्साह रहा है और इस मुकाबले में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। मुकाबले से पहले गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज की टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास किया।
05:54 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। मैच शाम सात बजे से होना है और शुरुआती दो घंटे में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है। अगर ये अनुमान सही साबित होता है तो मैच शुरू होने में देरी हो सकती है और पहली पारी भी इससे प्रभावित हो सकती है। मैच शुरू होने की स्थिति में भी ओवरकास्ट कंडिशंस बने रहने की संभावना है। यानी आज रांची में बारिश मैच में खलल डाल सकती है।
05:53 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: सैमसन को मिलेगा आराम?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत के लिए संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, ऐसे में टीम प्रबंधन ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर सकता है। इस बात की संभावना अधिक है कि वैभव सूर्यवंशी अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी, लेकिन उसके लिए सैमसन का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।
05:48 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी; वैभव को फिर मौका नहीं
Live Cricket Score Today, India vs West Indies 2nd T20 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें लगातार दूसरे मैच में जीत पर हैं। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…




