
‘बिग बॉस 20’ में हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। मगर उनका सफर घर में एक हफ्ते भी नहीं चल सका। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्हें दो ही दिन में बेघर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने बिग बॉस का एक सख्त नियम तोड़ा है। जानें क्या है मामला?
क्यों शो से बाहर हुए नकुल?
नकुल ढुल ‘बिग बॉस 20’ को घर से बेघर कर दिया गया है। X हैंडल ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक नकुल के घर में दाखिल होने के दूसरे दिन ही उनका एविक्शन हो चुका है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नकुल जिन्हें ‘मिट्ठु डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है उनका झगड़ा घर के पुराने प्रतिभागी गुल्लू से हो गया। इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हो गई। बिग बॉस के मुख्य नियम को तोड़ने के लिए कथित तौर पर नकुल ढुल को बाहर कर दिया गया।




