Search
Home » नेशनल » ‘ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार’:दिल्ली चलो कार्यक्रम में राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- याचिका करेंगे दाखिल – Rahul Gandhi Chalo Delhi Call Alleges Restrictions On Supporters Delhi Turns Into Fortress Vote Chori Protest

‘ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार’:दिल्ली चलो कार्यक्रम में राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- याचिका करेंगे दाखिल – Rahul Gandhi Chalo Delhi Call Alleges Restrictions On Supporters Delhi Turns Into Fortress Vote Chori Protest

Share Now :

WhatsApp
Share This

राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले इंदिरा भवन में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने मोदी सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है। इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना से पहले राहुल गांधी ने कहा कि यह जनता बनाम मोदी, शाह और ज्ञानेश की लड़ाई है।

राहुल गांधी ने पुलिसकर्मियों के समर्थन पर क्या कहा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दिल्ली को किले में बदल दिया गया है और हर तरफ पुलिसकर्मी तैनात हैं। राहुल ने कहा कि दिल्ली में 20 से 30 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती से पता चलता है कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के करीब 50 फीसदी कर्मचारी उनसे सहमत हैं और कह रहे हैं कि वह जो कर रहे हैं, वह सही है।

राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग भी सरकार से नाराज हैं। उनके मुताबिक, पुलिसकर्मी पूछते हैं कि युवाओं को उनसे क्यों पिटवाया जा रहा है, क्योंकि वे बच्चों के साथ बदसलूकी नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग युवाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि सरकार वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं। राहुल के मुताबिक, सरकार ने उनके खिलाफ प्रदर्शन के लिए कोई जगह नहीं दी और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक नहीं जाने दिया जा रहा है।

सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में- राहुल गांधी


राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में अधिकारियों के नाम या अन्य विवरण नहीं दिए।

सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका करेंगे दाखिल

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला। राहुल के मुताबिक, सीजेआई ने जवाब में याचिका दायर करने को कहा। उन्होंने बताया कि वह और इंडिया गठबंधन के सांसद आज सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर करेंगे।

यह देश के भविष्य की लड़ाई, किसी को बख्शेंगे नहीं- राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि वह और इंडिया गठबंधन के सांसद दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने इस कदम को देश के भविष्य की लड़ाई बताया। राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि वे वही सवाल उठा रहे हैं, जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछे थे। राहुल ने सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है; हम आपको बख्शेंगे नहीं। हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतजार कर रहे हैं।

 

Published On

Leave a Comment

Other News