
{“_id”:”6ad3d5034f0d9adbc5095fbf”,”slug”:”delhi-half-marathon-today-traffic-advisory-issued-2026-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली हाफ मैराथन शुरू: सीएम उमर अब्दुल्ला भी शामिल, 11 बजे तक लागू रहेंगे बदले गए यातायात नियम और डायवर्जन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मैराथन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
– फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली हाफ मैराथन शुरू हो गई है। मैराथन में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए। मैराथन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। करीब 40,000 प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होंगे।
#WATCH | J&K CM Omar Abdullah participates in Vedanta Half Marathon organised in Delhi https://t.co/JiSggKOagr
— ANI (@ANI) October 18, 2026
ट्रैफिक नियम और डायवर्जन सुबह 4:45 बजे से 11:00 बजे तक लागू रहेंगे। मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से करीब 5:10 बजे शुरू होगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है। वे यात्रा से पहले अपना मार्ग तय करें। अतिरिक्त समय लेकर निकलें। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
प्रभावित मार्ग
भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड और श्री अरबिंदो मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग भी प्रभावित होंगे। कर्तव्य पथ, रफी अहमद किदवई मार्ग और सेवा तीर्थ सर्किल पर यातायात बदलेगा। मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड, चौथी एवेन्यू और कोटला रेड लाइट में भी डायवर्जन लागू होगा। सेवा नगर, मेहरचंद मार्केट, राजेश पायलट मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग भी प्रभावित रहेंगे। नीला गुम्बद, क्यू-पॉइंट, जनपथ और आसपास के प्रमुख जंक्शनों पर भी डायवर्जन रहेगा।




