Search
Home » नेशनल » Ailet 2027 Exam:आईलेट एग्जाम की तारीख घोषित, दिसंबर में होगी Nlu दिल्ली की प्रवेश परीक्षा; देखें शेड्यूल – Ailet 2027 Exam Date Announced, Nlu Delhi To Hold Law Entrance Test On December 13

Ailet 2027 Exam:आईलेट एग्जाम की तारीख घोषित, दिसंबर में होगी Nlu दिल्ली की प्रवेश परीक्षा; देखें शेड्यूल – Ailet 2027 Exam Date Announced, Nlu Delhi To Hold Law Entrance Test On December 13

Share Now :

WhatsApp
Share This

AILET 2027 Exam Date: दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU Delhi) ने आईलेट 2027  परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, AILET 2027 का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

13 दिसंबर को होगी AILET 2027 परीक्षा

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU Delhi) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2027 की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 13 दिसंबर 2026, यानी रविवार को आयोजित की जाएगी।

7 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जारी अधिसूचना के अनुसार, AILET 2027 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है कि प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना पुस्तिका और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 7 अगस्त से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जहां से उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Published On

Leave a Comment

Other News