Search
Home » नेशनल » यूपी:तेज हुई श्रद्धा के लिए धर-पकड़, कई टीमें नेपाल बॉर्डर पर, पश्चिम यूपी में भी टीम रवाना; इन पर गिरी गाज – Up: Arrests For Shraddha Intensified, With Several Teams At The Nepal Border And Teams Also Deployed In Wester

यूपी:तेज हुई श्रद्धा के लिए धर-पकड़, कई टीमें नेपाल बॉर्डर पर, पश्चिम यूपी में भी टीम रवाना; इन पर गिरी गाज – Up: Arrests For Shraddha Intensified, With Several Teams At The Nepal Border And Teams Also Deployed In Wester

Share Now :

WhatsApp
Share This

UP: Arrests for Shraddha intensified, with several teams at the Nepal border and teams also deployed in wester

श्रद्धा दुबे अब तक चल रही हैं फरार।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। फरार मॉडल श्रद्धा दुबे के जारी हो रहे वीडियो के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार रात आईपीएस अधिकारी डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटा दिया गया। उनको डीजीपी मुख्यालय से संबद्घ किया गया है। इसके अलावा पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें नेपाल सीमा पर मौजूद हैं। पश्चिमी यूपी के एक जिले में भी पुलिस टीम भेजी गई है। अभी तक आरोपियों की सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी है। उधर फरार श्रद्धा के चालक दानिश ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल की थी।

श्रद्धा का एक और वीडियो आया सामने

रविवार को खुद को बेगुनाह बताते हुए एक मीडिया संस्थान से बातचीत का श्रद्धा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वीडियो में श्रद्धा का दावा है कि शिवा ने आत्महत्या की थी और उसने उसे अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाते हुए देखा था। श्रद्धा के मुताबिक, बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आने से सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।

Published On

Leave a Comment

Other News