Search
Home » नेशनल » अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026:प्रथम चरण में 35 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल, दिखा जबर्दस्त उत्साह – Atul Maheshwari Chhatravritti 2026 Exam 35k Plus Students In First Phase Enthusiasm Seen Next Paper On 25 Oct

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026:प्रथम चरण में 35 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल, दिखा जबर्दस्त उत्साह – Atul Maheshwari Chhatravritti 2026 Exam 35k Plus Students In First Phase Enthusiasm Seen Next Paper On 25 Oct

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 51 शहरों के 59 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कहीं-कहीं तो करीब एक किलोमीटर तक की लंबी कतार में बच्चों को लगना पड़ा। कई जगह व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी।

दृष्टिबाधितों ने भी दिखाया दम

बांदा में दृष्टिहीनों में भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। परीक्षा में शामिल होने के बाद दृष्टिबाधित रोहित ने कहा, ‘पेपर अच्छा हुआ। हमें इस परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसी परीक्षाएं आगे बढ़ने में हमेशा ही सहायक साबित होती हैं।’


पहले चरण में इन सेंटरों पर हुई परीक्षा

आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अल्मोड़ा, अयोध्या (फैजाबाद), बागेश्वर, बाराबंकी, चंपावत, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, शामली, चंबा (हिमाचल),  ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कुल्लू, वाराणसी, हल्द्वानी, हिसार, उधम सिंह नगर, ललितपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई,  झांसी, करनाल, लखनऊ, बहराइच, बिजनौर, फरीदाबाद, सीतापुर, सोनीपत, मथुरा, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, नारनौल, सोलन, पिथौरागढ़, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश) और गाजीपुर।

दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 25 अक्तूबर को

विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में अधिक उत्साह देखने को मिला। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 25 अक्तूबर को 44 शहरों के 44 सेंटरों पर होगा। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल पर भेजे गए हैं।

Published On

Leave a Comment

Other News