Search
Home » नेशनल » Amit Shah Punjab Visit:पंजाब आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, बटाला-संगरूर और मानसा जाएंगे; 20 दिन में दूसरा दाैरा – Amit Shah Punjab Visit Live Home Minister Meet Drug Victims Families In Batala Mansa Dussehra In Ludhiana

Amit Shah Punjab Visit:पंजाब आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, बटाला-संगरूर और मानसा जाएंगे; 20 दिन में दूसरा दाैरा – Amit Shah Punjab Visit Live Home Minister Meet Drug Victims Families In Batala Mansa Dussehra In Ludhiana

Share Now :

WhatsApp
Share This

11:28 AM, 20-Oct-2026

अमन अरोड़ा ने अमित शाह से पूछे चार सवाल

अमित शाह के दाैरे पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। आप पंजाब के प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा ने अमित शाह से चार सवाल किए हैं। 

1. पंजाब में 543 किलोमीटर लंबा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर है जिसके 50 किलोमीटर के दायरे को बीएसएफ देखती है। केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर नशा रोकने में नाकाम क्यों रही है?

2. गुजरात जहां लंबे समय से भाजपा की सरकार है के मुंद्रा पोर्ट से 3000 किलोग्राम तक हीरोइन पकड़ी जाती है उस बारे में अमित शाह क्या कहेंगे?

3. पंजाब में चिट्टा शब्द पहली बार 2007 के आसपास सुना गया था, जिस समय भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर पंजाब में सरकार चला रही थी उस समय बीजेपी क्यों चुप रही?

4. पंजाब पर किंतु-परंतु करने वाले अमित शाह यह बताएं कि भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान आदि में कानून और न्याय व्यवस्था की क्या हालत है? क्यों हरियाणा गैंगस्टरों की नर्सरी बना हुआ है?

10:59 AM, 20-Oct-2026

सियासत गरमाई

शाह के पंजाब दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी काफी आक्रामक दिख रही है। आप नेताओं ने शाह के समक्ष भाजपा शासित प्रदेशों में नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद और फिरौती से जुड़े मामलों पर सवाल खड़े करते हुए जवाब मांगा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपने राज्यों में शाह से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है और वे पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को संरक्षण दिया जा रहा है।

10:24 AM, 20-Oct-2026

झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले

अमित शाह के दाैरे से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का एलान किया है। 

10:18 AM, 20-Oct-2026

30 सितंबर को आएंगे थे जालंधर

शाह 30 सितंबर को जालंधर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित करने आए थे। 20 दिन के भीतर यह शाह का दूसरा पंजाब दौरा है।

10:16 AM, 20-Oct-2026

सबसे पहले जाएंगे बटाला

गृहमंत्री दोपहर सवा 12 बजे बटाला के माड़ी पन्नवां जाएंगे और विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे। इसके बाद वे संगरूर के तूरबंजारा जाएंगे और गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। फिर शाह मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे। शाम को वे लुधियाना में दशहरा समारोह में हिस्सा लेंगे।

10:11 AM, 20-Oct-2026

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, बटाला-संगरूर और मानसा जाएंगे; 20 दिन में दूसरा दाैरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। शाह पंजाब में नशा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

Published On

Leave a Comment

Other News