
{“_id”:”6ad7b823221d423b2d022783″,”slug”:”zelenskyy-says-early-warning-system-resumes-following-rubio-call-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रुबियो से बातचीत का असर: यूक्रेन को अब फिर मिलेगी रूसी मिसाइल हमलों की पहले से सूचना; जेलेंस्की ने क्या कहा?”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
– फोटो : पीटीआई / एपी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन को उसके सहयोगियों से एक बार फिर शुरुआती चेतावनी मिल रही है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन को पहले से कोई सूचना दिए बिना हमले किए थे। इसके बाद यह बदलाव हुआ है।
जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह बदलाव आया है। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मंगलवार को दिन में फोन पर हुई बातचीत भी शामिल है।
जेलेंस्की ने कहा, हम इस बात के लिए आभारी हैं कि अब खुफिया जानकारी काम कर रही है। मैं शुरुआती चेतावनी की बात कर रहा हूं। यह हमारे लोगों, बच्चों, वयस्कों और आम नागरिकों के लिए बेहद अहम है। इससे हमें पता चल सकता है कि बैलिस्टिक मिसाइल आ रही है। इसलिए हम अमेरिकी पक्ष के आभारी हैं कि अब यह प्रणाली काम कर रही है।




