थिएटर्स में फिलहाल कुछ बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ साउथ की दो फिल्में- जेलर 2 और रणबाली। दूसरी तरफ बॉलीवुड की 3 फिल्में- दृश्यम 3, प्रहार और नई नवेली। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
2 of 6
दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ धीमी रफ्तार में कर रही कमाई
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। फिल्म अब धीमी रफ्तार में कमाई कर रही है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 359.05 करोड़ हो गया है।
3 of 6
प्रहार फिल्म
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘प्रहार’ का कलेक्शन
- राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार’ दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रही है।
- फिल्म हाल ही में रिलीज होने के बावजूद खास शुरुआत नहीं कर पाई है।
- आज इसने खबर लिखे जाने तक 1.08 करोड़ की कमाई की है।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.53 करोड़ है।
4 of 6
यामी गौतम की ‘नई नवेली’
– फोटो : वीडियो ग्रैब
‘नई नवेली’ ने कितने कमाए?
- एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्तूबर को रिलीज हुई।
- लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है।
- हालांकि प्रहार के मुकाबले ये फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
- आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.43 करोड़ की कमाई की है।
- ‘नई नवेली’ ने अबतक कुल 20.08 करोड़ की कमाई कर ली है।
50 करोड़ पर ‘रणबाली’ की नजरें
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ भी रिलीज के बाद अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने आज 4.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 6 दिनों में कुल 41.10 करोड़ की कमाई कर ली है।