Search
Home » नेशनल » Box Office Collection Jailer 2 Crosses 300 Crore Ranabaali Earns 40 Crore Prahaar Vs Nai Naveli – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office Collection Jailer 2 Crosses 300 Crore Ranabaali Earns 40 Crore Prahaar Vs Nai Naveli – Entertainment News: Amar Ujala

Share Now :

WhatsApp
Share This



थिएटर्स में फिलहाल कुछ बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ साउथ की दो फिल्में- जेलर 2 और रणबाली। दूसरी तरफ बॉलीवुड की 3 फिल्में- दृश्यम 3, प्रहार और नई नवेली। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है। 





Box Office Collection Jailer 2 Crosses 300 Crore Ranabaali Earns 40 Crore Prahaar Vs Nai Naveli

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


‘दृश्यम 3’ धीमी रफ्तार में कर रही कमाई

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। फिल्म अब धीमी रफ्तार में कमाई कर रही है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 359.05 करोड़ हो गया है। 


Box Office Collection Jailer 2 Crosses 300 Crore Ranabaali Earns 40 Crore Prahaar Vs Nai Naveli

प्रहार फिल्म
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘प्रहार’ का कलेक्शन 

  • राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार’ दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रही है।
  • फिल्म हाल ही में रिलीज होने के बावजूद खास शुरुआत नहीं कर पाई है।
  • आज इसने खबर लिखे जाने तक 1.08 करोड़ की कमाई की है।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.53 करोड़ है। 


Box Office Collection Jailer 2 Crosses 300 Crore Ranabaali Earns 40 Crore Prahaar Vs Nai Naveli

यामी गौतम की ‘नई नवेली’
– फोटो : वीडियो ग्रैब


‘नई नवेली’ ने कितने कमाए? 

  • एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्तूबर को रिलीज हुई।
  • लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है।
  • हालांकि प्रहार के मुकाबले ये फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
  • आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.43 करोड़ की कमाई की है।
  • ‘नई नवेली’ ने अबतक कुल 20.08 करोड़ की कमाई कर ली है। 

 


Box Office Collection Jailer 2 Crosses 300 Crore Ranabaali Earns 40 Crore Prahaar Vs Nai Naveli

रणबाली
– फोटो : X


50 करोड़ पर ‘रणबाली’ की नजरें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ भी रिलीज के बाद अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने आज 4.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 6 दिनों में कुल 41.10 करोड़ की कमाई कर ली है। 


Published On

Leave a Comment

Other News