Search
Home » नेशनल » बिहार में दुर्गा विसर्जन:पटना सिटी में युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में तनाव; प्रतिमा विसर्जन रुका – Patna City Durga Idol Immersion Khajekalan Young Man Shot Bihar Bullet Fired In Procession Police Probe News

बिहार में दुर्गा विसर्जन:पटना सिटी में युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में तनाव; प्रतिमा विसर्जन रुका – Patna City Durga Idol Immersion Khajekalan Young Man Shot Bihar Bullet Fired In Procession Police Probe News

Share Now :

WhatsApp
Share This

Patna City Durga idol immersion Khajekalan young man shot bihar bullet fired in procession police probe news

बिहार के खाजेकलां में हत्या से तनाव
– फोटो : अमर उजाला

राजधानी पटना के पटना सिटी स्थित खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा मोड़ के समीप बुधवार को एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान टिकट टोली निवासी कुंदन ठाकुर के रूप में हुई है। पटना सिटी डीएसपी शिव शंकर कुमार ने युवक को गोली लगने की पुष्टि की है।


मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत हो चुकी है, हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रतिमा विसर्जन रोक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई

पुलिस गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Published On

Leave a Comment

Other News