Search
Home » नेशनल » एशियन पैरा गेम्स:जापान में होटल कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में पैरा तैराक वापस भेजे गए, खेलने पर भी लगी रोक – Asian Para Games: Indian Para Swimmer Mohammad Shams Alam Sheikh Sent Back From Japan, Harassment Allegations

एशियन पैरा गेम्स:जापान में होटल कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में पैरा तैराक वापस भेजे गए, खेलने पर भी लगी रोक – Asian Para Games: Indian Para Swimmer Mohammad Shams Alam Sheikh Sent Back From Japan, Harassment Allegations

Share Now :

WhatsApp
Share This

Asian Para Games: Indian Para Swimmer Mohammad Shams Alam Sheikh Sent Back from Japan, Harassment Allegations

शम्स
– फोटो : Twitter

विस्तार

पैरा एशियाई खेलों में भारतीय दल के सदस्य एक पैरा तैराक पर होटल कर्मी से छेड़छाड़ का शर्मनाक आरोप लगा है। मोहम्मद शम्स आलम शेख नाम के इस पैरा तैराक को इस आरोप के बाद पैरा एशियाई खेलों में भाग लेने से रोकते हुए उसे भारत वापस भेज दिया गया। अमर उजाला ने शम्स से जब इस मामले पर बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा वह इस पर अभी बात नहीं करना चाहते हैं l




आरोप है कि होटल कर्मी महिला की शिकायत पर शम्स आलम को जापान पुलिस अपने साथ ले गई। जापान पुलिस ने बाकायदा शम्स से माफीनामा लिखवाया और उसे होटल से निकल जाने को कहा। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद पैरा तैराक अपने खर्च पर दूसरे होटल में रुका। मंगलवार की रात शम्स को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) की ओर से भारत वापस भेज दिया गया। शम्स को बुधवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में खेलना था।

Published On

Leave a Comment

Other News