Search
Home » नेशनल » Up Mlc Chunav Live:विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, 14.81 लाख वोटर डालेंगे वोट; बैलेट पेपर से चुनाव – Up Mlc Elections 2026 Live: Up Mlc Chunav Updates Ballot Paper 1.48 Million Voters To Cast Ballots Hindi News

Up Mlc Chunav Live:विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, 14.81 लाख वोटर डालेंगे वोट; बैलेट पेपर से चुनाव – Up Mlc Elections 2026 Live: Up Mlc Chunav Updates Ballot Paper 1.48 Million Voters To Cast Ballots Hindi News

Share Now :

WhatsApp
Share This

09:21 AM, 23-Oct-2026

‘हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें’

MLC चुनावों को लेकर BJP नेता अनिल राजभर ने कहा, “हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें। हमारे दोनों उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे और विधान परिषद में पहुंचेंगे। BJP सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है।”

09:15 AM, 23-Oct-2026

‘शिक्षकों के हित में वोट दिया है’

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनावों के लिए मुरादाबाद में मतदान जारी है। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनावों में मतदान करने के बाद लेक्चरर श्रीपाल सिंह कहते हैं कि “मैं यहां का पहला मतदाता था। मैंने शिक्षकों के हित में वोट दिया है।”

09:12 AM, 23-Oct-2026

बूथ के 100 मीटर के दायरे में पाबंदी

मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में टेबल, पोस्टर, झंडे, लाउडस्पीकर और प्रचार सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। अनधिकृत वाहन खड़े करने और भीड़ जुटाने की भी अनुमति नहीं होगी।

09:11 AM, 23-Oct-2026

वोटर कार्ड नहीं तो ये दस्तावेज मान्य

वोटर कार्ड नहीं होने पर मतदाता का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी सेवा का पहचान पत्र, डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड समेत निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज में से कोई एक मान्य होगा। मतपत्र पर निशान लगाने के लिए पीठासीन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराया बैंगनी रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल करना होगा। मतदाता अपने पेन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

08:50 AM, 23-Oct-2026

27 अक्तूबर को होगी मतगणना

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सरोजनीनगर में 3585, लखनऊ पश्चिम में 3383 और लखनऊ उत्तर में 3253 मतदाता हैं। डीएम ने बताया कि मतदाताओं को पहचान पत्र साथ रखना होगा। सील मतपेटियां आशियाना स्थित रमाबाई रैली स्थल के संग्रहण केंद्र पहुंचाई जाएंगी। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।

 

08:36 AM, 23-Oct-2026

UP MLC voting 2026: शाम चार बजे तक होगा मतदान

विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,16,491 वोटर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए बनाए गए 259 बूथों पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे रमाबाई रैली स्थल से पोलिंग पार्टियां मतपेटिका और मतपत्र के साथ रवाना हुईं। जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।

जिले के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 96,070 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 20,421 मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 259 मुख्य और सहायक मतदान बूथ बनाए गए हैं। सरोजनीनगर में सबसे अधिक 16,935 मतदाता हैं। इसके बाद लखनऊ पूर्व में 15,740 और बख्शी का तालाब में 13,457 मतदाता हैं। लखनऊ उत्तर में 11,791 और लखनऊ पश्चिम में 11,052 मतदाता हैं।

08:35 AM, 23-Oct-2026

गौतम बुद्ध नगर में एमएलसी चुनाव का मतदान जारी

गौतम बुद्ध नगर में एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू हो गयाहै, सुबह 8 बजे से वोटिं चल रही है, सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, 42 बूथों पर कुल 25858 मतदाता मतदान करेंगे। शाम चार बजे तक मतदान होगा।

08:25 AM, 23-Oct-2026

अयोध्या में वोट डालकर निकले शिक्षक

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। अयोध्या में एक शिक्षक ने वोट डाला।

08:13 AM, 23-Oct-2026

UP MLC Elections: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 जिलों में मतदान शुरू

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान ठीक आठ बजे शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर कर्मचारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित करने में जुटे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 17 जिलों में 200 बूथों पर 54,910 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

 

08:06 AM, 23-Oct-2026

आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट दिखाकर डाल सकेंगे वोट

मतदाताओं को मतदान से पहले अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी मतदाता के पास यह पहचान पत्र नहीं है, तो वह निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर अपनी पहचान साबित कर सकता है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों-विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक के रूप में मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान का पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाणपत्र और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) शामिल हैं।

Published On

Leave a Comment

Other News