Search
Home » नेशनल » Mp Ias Transfer:gis-2027 की कमान मंडलोई को, खाड़े सचिव Cmo, लक्ष्यकार बने इंदौर आयुक्त, कटेसरिया रतलाम Dm – Mp Ias Transfers: 20 Ias Officers Transferred; Neeraj Mandloi Takes Charge Of Gis, While Lakshkar And Katesari

Mp Ias Transfer:gis-2027 की कमान मंडलोई को, खाड़े सचिव Cmo, लक्ष्यकार बने इंदौर आयुक्त, कटेसरिया रतलाम Dm – Mp Ias Transfers: 20 Ias Officers Transferred; Neeraj Mandloi Takes Charge Of Gis, While Lakshkar And Katesari

Share Now :

WhatsApp
Share This

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 20  वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS-2027) की तैयारियों को देखते हुए मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को उद्योग और एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी देकर पूरे आयोजन की कमान सौंपी है। सरकार ने इस फेरबदल में कई अहम पदों पर भी बदलाव किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में पदोन्नति नियमों को लागू कराने और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उप सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, सरकार ने भास्कर लक्षकार को इंदौर का नया संभाग आयुक्त नियुक्त किया है। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: त्विषा केस में आरोपी पक्ष तैयार, वॉइस सैंपल और पासवर्ड पर अदालत का आदेश 7 जुलाई को

सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी 

वहीं, सुदाम खाडे को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया है। जनसंपर्क आयुक्त के रूप में काम कर चुके खाडे पर मुख्यमंत्री ने फिर भरोसा जताया है। इसके अलावा कुमार पुरुषोत्तम को कृषि वर्ष के मद्देनजर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मंडी बोर्ड के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के विश्वस्त अधिकारी संदीप यादव को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का दायित्व भी रहेगा। डॉ. ईं. रमेश कुमार को राजस्व विभाग के साथ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) की कमान सौंपी गई है। के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) के साथ उद्यानिकी विभाग का प्रभार दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- MP: सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए एमपी में बनी चार स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट

राघवेंद्र सिंह को पीएस वन विभाग बनें 

इसी तरह प्रमुख सचिव मनीष सिंह (सीनियर) को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उद्योग वर्ष के सफल क्रियान्वयन के बाद प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह को वन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का प्रभार दिया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की आगामी प्राथमिकताओं निवेश, औद्योगिक विकास, कृषि, ऊर्जा और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रत्नाकर झा को अनूपपुर कलेक्टर बनाया 

नरोन्हा अकादमी में महानिदेशक सचिन सिन्हा को अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जॉन किग्सली एआर को सचिव, मध्य प्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुमार पुरुषोत्तम को अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह आयुक्त मंडल मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उज्जैन संभाग में राजस्व अपर आयुक्त रत्नाकर झा को अनूपपुर कलेक्टर, शहडोल कलेक्टर केदार सिंह को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव, अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली को कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें-  Datia By-Election: उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की साख, जानें सियासी जंग को क्यों खास बना रहे ये पांच फैक्टर?

अदिति गर्ग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त बनीं

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में आयुक्त सह संचालक एवं उप सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को इंदौर औद्योगिक विकास निगम में कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

मिशा सिंह शहडोल, गुरू प्रसाद खरगोन कलेक्टर 

सके अलावा रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को शहडोल कलेक्टर, मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव गुरू प्रसाद को खरगोन कलेक्टर, नगरीय प्रशासन एवं विकास में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को मंदसौर कलेक्टर, नगर पालिका निगम सतना आयुक्त शेर सिंह मीना को आगर मालवा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंदौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव एवं इंदौर में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति को इंदौर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। 

 

Published On

Leave a Comment

Other News