Search
Home » नेशनल » यूपी:अमित शाह के दौरे पर अखिलेश का तंज, बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते; दिल्ली रैली में होंगे शामिल – Up: Akhilesh Taunts Amit Shah On His Visit, Saying, “you’ve Been Kind Enough To Come; Will Attend Delhi Rally.

यूपी:अमित शाह के दौरे पर अखिलेश का तंज, बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते; दिल्ली रैली में होंगे शामिल – Up: Akhilesh Taunts Amit Shah On His Visit, Saying, “you’ve Been Kind Enough To Come; Will Attend Delhi Rally.

Share Now :

WhatsApp
Share This

UP: Akhilesh taunts Amit Shah on his visit, saying, "You've been kind enough to come; will attend Delhi rally.

रामलीला मैदान की रैली में शामिल होंगे अखिलेश।
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते।


अखिलेश ने कहा कि भाषणों से कुछ तय नहीं होता। भाजपा लोकसभा और विधान परिषद चुनाव हार चुकी है। वाराणसी में भी भाजपा की डबल इंजन की डबल हार हुई है। अब पार्टी की अंदरूनी फूट और उजागर होगी। विधान परिषद में सपा की संख्या बढ़ रही है और विधानसभा चुनाव में पार्टी की रिकॉर्ड जीत होगी। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सपा महिलाओं को भाजपा से ज्यादा टिकट देगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को गठबंधन के तहत सीटें देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सीटें सपा के खाते में नहीं गिनी जाएंगी। कुछ मामलों में चुप रहना ही बेहतर होता है।

इंडिया गठबंधन की रैली में रविवार को शामिल होंगे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में धांधली, फर्जी फार्म-7 भरवाने और वोट काटने के मामलों पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की। सपा लगातार शिकायत कर रही है। उन्होंने आयोग से ग्रामसभा स्तर पर उपलब्ध बायोमीट्रिक तकनीक के इस्तेमाल, आधार कार्ड को मेटल का बनाने और मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की मांग की।

 

Published On

Leave a Comment

Other News