Search
Home » नेशनल » जंतर-मंतर का मौजूदा नजारा:आंदोलन खत्म, फिर भी डटे प्रदर्शनकारी; खाने के लिए लगी कतारें, पढ़िए मौके का हाल – Current Report Protesters Remaining At Jantar Mantar Even After Conclusion Of Agitation And Queue For Food

जंतर-मंतर का मौजूदा नजारा:आंदोलन खत्म, फिर भी डटे प्रदर्शनकारी; खाने के लिए लगी कतारें, पढ़िए मौके का हाल – Current Report Protesters Remaining At Jantar Mantar Even After Conclusion Of Agitation And Queue For Food

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari

Updated Sat, 25 Jul 2026 11:22 PM IST

सीजेपी का आंदोलन समाप्त हो चुका है, लेकिन जंतर-मंतर पर अभी भी हलचल बनी हुई है। कई प्रदर्शनकारी अब भी मौके पर डटे हैं, कुछ समर्थक रात बिताने की तैयारी में हैं। मंच हटाने और साफ-सफाई का काम जारी है। आखिर आंदोलन खत्म होने के बाद जंतर-मंतर का क्या है मौजूदा हाल, पढ़िए पूरी खबर।


Current report Protesters remaining at Jantar Mantar even after conclusion of agitation and queue for food

जंतर-मंतर का मौजूदा नजारा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन समाप्त होने के बाद भी प्रदर्शन स्थल पर पूरी तरह सन्नाटा नहीं पसरा है। कई समर्थक अब भी जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। शनिवार देर शाम तक मंच हटाने और पूरे इलाके में साफ-सफाई का काम जारी रहा। आंदोलन की सफलता की खुशी में समर्थकों ने केक काटकर जश्न भी मनाया।


हालांकि, अधिकांश प्रदर्शनकारी अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं, लेकिन अभी बड़ी संख्या में समर्थक अभी भी जंतर-मंतर रोड के फुटपाथ पर टेंट लगाकर और गद्दे बिछाकर रात बिताने की तैयारी करते दिखाई दिए। उनका कहना है कि वे रविवार सुबह ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

Published On

Leave a Comment

Other News