Search
Home » नेशनल » कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन:मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 29 से नहीं चलेंगे भारी वाहन; ध्यान रहे – Kanwar Yatra: Heavy Vehicles Barred From Meerut Expressway And Delhi-dehradun Highway Starting The 29 August

कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन:मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 29 से नहीं चलेंगे भारी वाहन; ध्यान रहे – Kanwar Yatra: Heavy Vehicles Barred From Meerut Expressway And Delhi-dehradun Highway Starting The 29 August

Share This

 

कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर पटरी (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग) पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक लागू की जा सकती है। पांच अगस्त रात से 12 अगस्त रात तक दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ की दिशा में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर आने वाले वाहनों का भी रूट परिवर्तित किया जाएगा।

एनएच-68 पर दो अगस्त आधी रात से हल्के एवं मध्यम वाहन मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में बाईं लेन पर टू-वे चलेंगे। इस मार्ग पर दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। गाजियाबाद से यूपी गेट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे। वे राई  से राष्ट्रीय राजमार्ग-01 पर सोनीपत-पानीपत-करनाल-सहारनपुर बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-344 होते हुए छुटमलपुर (सहारनपुर) से उत्तराखंड की ओर प्रस्थान करेंगे।

हाईवे की एक लेन सिर्फ कांवड़ियों के लिए होगी

30 जुलाई से 28 अगस्त तक दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर विशेष व्यवस्था रहेगी। पूरे सावन भर शुक्रवार रात से सोमवार रात आठ बजे तक दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली हाईवे लेन सिर्फ कांवड़ियों के लिए रहेगी। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों दिशाओं के छोटे वाहन निर्धारित गति से चल सकेंगे। भारी वाहन का रूट बदला जाएगा।

ऐसे होगा डायवर्जन

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से आने वाले वाहनों को डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से खेकड़ा इंटरचेंज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे द्वारा देहरादून-सहारनपुर की ओर भेजा जाएगा। दिल्ली से वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए कुंडली, राई  पर राष्ट्रीय राजमार्ग-1 से सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर होते हुए सहारनपुर एवं उत्तराखंड की ओर जाएंगे।

दिल्ली से मुरादाबाद के लिए यह प्लान

यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर से होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर कोट गांव दादरी (गौतम बुद्ध नगर) से गुजरेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के सिंभावली कट से वाहनों को नीचे उतारा जाएगा। वे हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-9) से होते हुए डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से खेकड़ा में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे, जिन्हें गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा जाना है, वे राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

Published On

Leave a Comment

Other News