Search
Home » नेशनल » Up:उत्तर की ओर खिसका मानसून ट्रफ कराएगा बरसात, आज 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; जानिए पूर्वानुमान – Up: Monsoon Trough Shifts Northward, Bringing Rain; Heavy Rain Warning Issued For 19 Districts Today

Up:उत्तर की ओर खिसका मानसून ट्रफ कराएगा बरसात, आज 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; जानिए पूर्वानुमान – Up: Monsoon Trough Shifts Northward, Bringing Rain; Heavy Rain Warning Issued For 19 Districts Today

Share Now :

WhatsApp
Share This

 उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को उत्तर प्रदेश में मौसम का तेवर एक बार फिर बदला नजर आया। तराई क्षेत्र में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बांदा, उरई, बरेली और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से 27 से 30 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

सोमवार के लिए बहराइच और लखीमपुर खीरी में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 17 जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बहराइच, लखीमपुर खीरी सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं आस पास के क्षेत्रों में।

Published On

Leave a Comment

Other News