Search
Home » नेशनल » Cwg 2026:भालाफेंक में नीरज से टक्कर लेने को तैयार हैं पाकिस्तान के अरशद खान; कोच ने मुकाबले को लेकर क्या कहा? – Cwg 2026: Pakistan Arshad Khan Ready To Challenge Neeraj Chopra In Javelin Throw; What Did The Coach Say

Cwg 2026:भालाफेंक में नीरज से टक्कर लेने को तैयार हैं पाकिस्तान के अरशद खान; कोच ने मुकाबले को लेकर क्या कहा? – Cwg 2026: Pakistan Arshad Khan Ready To Challenge Neeraj Chopra In Javelin Throw; What Did The Coach Say

Share Now :

WhatsApp
Share This

भालाफेंक में राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक के मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम स्विट्जरलैंड में खराब मौसम के कारण अच्छी तरह से अभ्यास नहीं कर पाए, लेकिन लंबे समय से उनके कोच रहे सलमान बट ने कहा कि वह पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।




CWG 2026: Pakistan Arshad Khan ready to challenge Neeraj Chopra in javelin throw; what did the coach say

नीरज और अरशद
– फोटो : ANI


पाकिस्तान राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक एक भी पदक नहीं जीत पाया है और उसकी उम्मीद अरशद पर टिकी है। अरशद का हाल का प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा तथा वह इस महीने की शुरुआत में स्विट्जरलैंड में ल्यूसर्न सिल्वर मीट में नौवें स्थान पर रहे थे। वह परिस्थितियों से वाकिफ होने के लिए काफी पहले ग्लास्गो पहुंच गए थे और 30 जुलाई को होने वाले क्वालिफायर के लिए तैयार हैं।


CWG 2026: Pakistan Arshad Khan ready to challenge Neeraj Chopra in javelin throw; what did the coach say

अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
– फोटो : PTI


बट ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘बारिश के कारण अरशद को स्विट्जरलैंड में खेली गई प्रतियोगिता से पहले ठीक से तैयारी करने का मौका नहीं मिला और उसे गीली सतह की स्थितियों से सामंजस्य बिठाने में संघर्ष करना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन अब वह ग्लास्गो की परिस्थितियों के अनुकूल हो रहा है। वह क्वालीफायर के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस प्रतियोगिता में फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है।’


CWG 2026: Pakistan Arshad Khan ready to challenge Neeraj Chopra in javelin throw; what did the coach say

अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा
– फोटो : ANI


ल्यूसर्न में अरशद का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 78.47 मीटर रहा, जो पिछले कुछ वर्षों में उनका सबसे खराब प्रदर्शन था। उन्होंने 2022 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। चोपड़ा इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं तथा उनके और अरशद के बीच मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।


Published On

Leave a Comment

Other News