Search
Home » नेशनल » Cwg 2026 Day-6 Live:बुडिगिना और अली इमाम पैरा तैराकी के फाइनल में, श्रहरि नटराज भी अगले दौर में पहुंचे – Commonwealth Games 2026 Day 6 Live: Boxing Weightlifting Athletics Gulveer Singh Results Updates Live Blog

Cwg 2026 Day-6 Live:बुडिगिना और अली इमाम पैरा तैराकी के फाइनल में, श्रहरि नटराज भी अगले दौर में पहुंचे – Commonwealth Games 2026 Day 6 Live: Boxing Weightlifting Athletics Gulveer Singh Results Updates Live Blog

Share Now :

WhatsApp
Share This

05:28 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: पुरुष 400 मीटर के सेमीफाइनल में विशाल

भारतीय एथलीट विशाल टीके पुरुष 400 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। विशाल ने अपनी हीट में 46.49 सेकेंड का समय लिया और वह ओवरऑल 14वें स्थान पर रहकर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। भारत के अन्य एथलीट राजेश रमेश हालांकि, सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके। रमेश ने अपनी हीट में 47.43 सेकेंड का समय लिया और वह ओवरऑल 25वें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा से शीर्ष 16 एथलीटों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। 

05:04 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: बुडिगिना-इमाम फाइनल में

पैरा तैराक रवि बुडिगिना और अली इमाम पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 के फाइनल में पहुंच गए हैं। बुडिगिना ने अपनी हीट में 26.33 सेकेंड का समय लिया और वह अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, इमाम ने अपनी हीट में 28.41 सेकेंड का समय लिया और वह पांचवें स्थान पर रहे। ओवरऑल बुडिगिना और इमाम क्रमश: छठे और आठवें नंबर पर रहकर मेडल राउंड में पहुंचे। 

04:52 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीहरि नटराज ने अपनी हीट में 55.58 सेकेंड का समय लिया। वह अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहे,जबकि ओवरऑल 13वें नंबर पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए। हीट से शीर्ष 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 

04:08 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: साजन प्रकाश ने किया निराश

भारत के तैराक साजन प्रकाश पुरुष 50 मीटर बटलरफ्लाई इवेंट के सेमीफाइनल में जाने से चूक गए। साजन अपनी हीट में 24.94 सेकेंड के साथ आठवें और ओवरऑल 28वें स्थान पर रहे। 

02:25 PM, 28-Jul-2026

भारत का 28 जुलाई का कार्यक्रम (भारतीय समय)

समय प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ी मेडल इवेंट
3:26 PM तैराकी – पुरुष 50मी बटरफ्लाई हीट्स साजन प्रकाश
4:30 PM एथलेटिक्स – पुरुष 400मी हीट्स विशाल टीके, राजेश रमेश
4:41 PM तैराकी – पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक हीट्स श्रीहरि नटराज
4:57 PM पैरा तैराकी – पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 हीट्स कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम
6:30 PM वेटलिफ्टिंग – महिला 63 किग्रा फाइनल नीरुपमा देवी सेराम मेडल इवेंट
10:20 PM लॉन बॉल्स – पुरुष युगल दिनेश कुमार, नवनीत सिंह
10:30 PM बॉक्सिंग – महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रीति पवार जीत पर पदक पक्का
11:00 PM बॉक्सिंग – महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रिया घंघास जीत पर पदक पक्का
11:00 PM वेटलिफ्टिंग – महिला 69 किग्रा फाइनल हरजिंदर कौर मेडल इवेंट
11:30 PM बॉक्सिंग – महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल परवीन हुड्डा जीत पर पदक पक्का
11:35 PM एथलेटिक्स – महिला हाई जंप फाइनल पूजा सिंह मेडल इवेंट
11:37 PM पैरा तैराकी – पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 फाइनल* कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम मेडल इवेंट
12:15 AM बॉक्सिंग – पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल जादूमणि सिंह जीत पर पदक पक्का
12:50 AM तैराकी – पुरुष 50मी बटरफ्लाई सेमीफाइनल* साजन प्रकाश क्वालिफाई करने पर
12:55 AM एथलेटिक्स – पुरुष 10,000मी फाइनल गुलवीर सिंह मेडल इवेंट
1:10 AM लॉन बॉल्स – महिला सिंगल्स नयनमोनी सैकिया
1:30 AM बॉक्सिंग – पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल कपिल पोखरिया जीत पर पदक पक्का
1:33 AM तैराकी – पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल* श्रीहरि नटराज क्वालिफाई करने पर

02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: तैराकी और लॉन बॉल्स में भी भारतीय चुनौती

तैराकी में साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में उतरेंगे और क्वालिफाई करने पर सेमीफाइनल भी खेलेंगे। श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में भाग लेंगे। पैरा स्विमिंग में कार्तिक बुडिगिना और अली इमाम 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग में हिस्सा लेंगे। लॉन बॉल्स में पुरुष युगल और महिला सिंगल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: एथलेटिक्स में गुलवीर और पूजा पर रहेंगी निगाहें

एथलेटिक्स में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल दौड़ में गुलवीर सिंह भारत के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं महिला हाई जंप फाइनल में पूजा सिंह भी पदक जीतने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा विशाल टीके और राजेश रमेश पुरुष 400 मीटर हीट्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: वेटलिफ्टिंग में दो और पदकों की उम्मीद

भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और छठे दिन भी पदकों की उम्मीद बनी हुई है। महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में नीरुपमा देवी सेराम और 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर फाइनल में उतरेंगी। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारत की नजरें टिकी होंगी।

02:23 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: बॉक्सिंग में पांच खिलाड़ियों के पास पदक पक्का करने का मौका

भारतीय बॉक्सिंग दल के लिए मंगलवार बेहद अहम रहेगा। महिला वर्ग में प्रीति पवार, प्रिया घंघास और परवीन हुड्डा अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जादूमणि सिंह और कपिल पोखरिया भी रिंग में उतरेंगे। इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते ही संबंधित खिलाड़ी कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लेंगे।

02:22 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: आज छठा दिन

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन (28 जुलाई) भारत के लिए मुकाबलों से भरा दिन रहने वाला है। भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, तैराकी और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे। सबसे अधिक उम्मीद बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग से रहेगी, जहां भारत के खाते में कई पदक जुड़ सकते हैं।

Published On

Leave a Comment

Other News