08:52 AM, 29-Jul-2026
MP: अलग-अलग रास्तों से मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की योजना
सीएम हाउस तक पहुंचने के लिए किसान लगातार रणनीति बना रहे हैं। कड़ी सुरक्षा और पुलिस की घेराबंदी के बीच किसान अलग-अलग रास्तों से मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की योजना तैयार कर रहे हैं। किसान नेता गजेंद्र सिंह जाट ने कहा कि अगर सरकार हमें इस तरह रोकेगी, तो किसान भी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने के नए तरीके तलाशेंगे। हम आज हर हाल में सीएम हाउस पहुंचेंगे। हमारी मांगें पूरी की जाएं, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

08:45 AM, 29-Jul-2026
MP: आज इन-इन जिलों से किसान आएंगे भोपाल
नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन और सीहोर से बड़ी संख्या में किसान आज भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद किसान संगठन आंदोलन की आगे की रणनीति पर फैसला करेंगे। किसानों ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का एलान किया है।
08:42 AM, 29-Jul-2026
Bhopal Farmers Protes: बड़ी संख्या में किसानों के जुटने का दावा

बुधवार की सुबह सावरकर सेतु की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह 11 से 12 बजे के बीच में किसानों को भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। आसपास की कई किसान देर रात अपने घर चले गए थे। दूरदराज क्षेत्र से आए किसान ही वहां पर मौजूद हैं। अभी संख्या काफी कम है, लेकिन दोपहर तक कल से भी ज्यादा संख्या पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
08:14 AM, 29-Jul-2026
Bhopal Farmers Protest Live: सावरकर सेतु पर किसानों का डेरा, प्रभावित इलाकों के स्कूलों में की गई छुट्टी
मध्य प्रदेश के किसान सड़कों पर उतर आए हैं। समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने समेत आठ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले किसानों को मंगलवार को होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर रोक लिया गया था। इसके बाद किसानों ने यहीं डेरा जमा लिया है। कल रात एक तरफ की रोड पर दाल बाटी बनाना शुरू कर दिए थे तो दूसरी ओर हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसान सीएम से मिलने की मांग पर अड़े थे।
वहीं,बुधवार को किसान आंदोलन का असर स्कूलों पर भी दिखा। नर्मदापुरम रोड समेत प्रभावित क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों ने बुधवार को बंद रखे परिसर, बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम को देखते हुए लिया फैसला




