Search
Home » नेशनल » Ajinkya Rahane Story:वह भारतीय कप्तान, जिसकी कप्तानी में टेस्ट-odi में कभी नहीं हारा भारत, रहे सबसे शांत नायक – Ajinkya Rahane Story: The Quiet Captain Who Rarely Lost And Always Put India First

Ajinkya Rahane Story:वह भारतीय कप्तान, जिसकी कप्तानी में टेस्ट-odi में कभी नहीं हारा भारत, रहे सबसे शांत नायक – Ajinkya Rahane Story: The Quiet Captain Who Rarely Lost And Always Put India First

Share Now :

WhatsApp
Share This

क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे सफल और शांत कप्तानों में भी शामिल रहे। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट और वनडे में एक भी मैच नहीं हारा, जबकि टी20 में सिर्फ एक मुकाबला गंवाया। डोंबिवली की लोकल ट्रेन से शुरू हुआ उनका सफर गाबा में ऐतिहासिक जीत तक पहुंचा। यह कहानी है एक ऐसे खिलाड़ी की, जिसने हमेशा देश को खुद से ऊपर रखा।


Ajinkya Rahane Story: The Quiet Captain Who Rarely Lost and Always Put India First

रहाणे का कप्तानी रिकॉर्ड उनकी नेतृत्व क्षमता की गवाही देता है।
– फोटो : ANI



विस्तार

अजिंक्य रहाणे ने जब क्रिकेट से संन्यास का एलान किया तो सिर्फ एक बल्लेबाज का करियर खत्म नहीं हुआ, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत, भरोसेमंद और सम्मानित अध्यायों में से एक का अंत भी हुआ। संन्यास लेते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा अपने देश और टीम को खुद से ऊपर रखा।’ शायद यही एक वाक्य उनके पूरे करियर का सबसे सही परिचय है। डोंबिवली की लोकल ट्रेन में सफर करने वाला एक साधारण लड़का आगे चलकर ऐसा कप्तान बना, जिसकी कप्तानी में भारत टेस्ट और वनडे में एक भी मैच नहीं हारा और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार जीत दर्ज की।


Published On

Leave a Comment

Other News