Search
Home » नेशनल » Cwg 2026 Day 8 Live:नीरज सहित तीन भाला फेंक एथलीट फाइनल में, डेकाथलॉन में तेजस्विन का शानदार प्रदर्शन – Commonwealth Games 2026 Glasgow 30 July India Matches Live Updates Neeraj Chopra Tejaswin Results Highlights

Cwg 2026 Day 8 Live:नीरज सहित तीन भाला फेंक एथलीट फाइनल में, डेकाथलॉन में तेजस्विन का शानदार प्रदर्शन – Commonwealth Games 2026 Glasgow 30 July India Matches Live Updates Neeraj Chopra Tejaswin Results Highlights

Share Now :

WhatsApp
Share This

05:02 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: पुरुष त्रिकूद क्वालिफाइंग मैच शुरू

पुरुष त्रिकूद का क्वालिफाइंग मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से इस स्पर्धा में प्रवीण चित्रावले और सेल्वा प्रभु चुनौती पेश कर रहे हैं। प्रवीण ने पहले प्रयास में 16.41 मीटर की छलांग लगाई। 

04:56 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: पैरा ट्रैक साईकिलिंग में मिली निराशा

पैरा ट्रैक साईकिलिंग में भारत को निराशा मिली है। महिला सी4-सी5 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफाइंग में भारत की लिशा दास छठे स्थान पर रहीं और मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। लिशा ने 6:58.000 मिनट का समय लिया। इस स्पर्धा में शीर्ष दो साइकिलिस्ट ने स्वर्ण पदक के लिए क्वालिफाई किया, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली साइकिलिस्ट ने कांस्य पदक के लिए क्वालिफाई किया। 

04:29 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: भाला फेंक में तीनों भारतीय फाइनल में

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफिकेशन राउंड में 18 खिलाड़ियों को तीन-तीन अटैम्प्ट मिलने थे और नीरज ने सिर्फ दो प्रयास किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 79.61 मीटर का रहा और वह पांचवें स्थान पर रहे। नीरज के अलावा क्वालिफिकेशन मुकाबले में भारत के रोहित यादव और यशवीर भी उतरे थे। इन दोनों ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

04:10 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: लंबी कूद में तेजस्विन का दमदार प्रदर्शन

भारत के तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन के लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन किया। तेजस्विन ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7.82 मीटर की छलांग लगाई। तेजस्विन शीर्ष पर रहे। 

02:48 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: डेकाथलॉन 100 मीटर में पांचवें स्थान पर रहे तेजस्विन

भारत के तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन 100 मीटर दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 10.96 सेकंड का समय लिया। अब इस इवेंट में लंबी कूद स्पर्धा होगी जो कि तेजस्विन का मजबूत पक्ष है। डेमियन वार्नर ने इसमें 10.21 सेकंड का समय लिया और उन्हें 1100 अंक मिले। वहीं, तेजस्विन को सबसे कम 870 अंक मिले। 

02:41 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर मुकाबला शुरू

पुरुष डेकाथलॉन के 100 मीटर स्प्रिंट का मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत के तेजस्विन शंकर दूसरे हीट में हैं। इस खेल में 10 स्पर्धाएं होती हैं और खिलाड़ी को हर स्पर्धा में हिस्सा लेना होता है। यह दो दिन तक खेला जाता है। हर खेल के बाद पॉइंट्स मिलते हैं और 10 खेलों के बाद सारे अंक जोड़े जाते हैं। सबसे ज्यादा अंक वाले खिलाड़ी को गोल्ड मेडल मिलता है। तेजस्विन भारत की उम्मीद हैं। तेजस्विन हाई जंपर हैं, लेकिन चोट की वजह से वह उसमें हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन डेकाथलॉन में खेलने को लेकर एकदम तैयार हैं।

10 डेकाथलॉन स्पर्धाएं

  • पहले दिन की स्पर्धाएं: 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट (गोला फेंक), ऊंची कूद और 400 मीटर दौड़।
  • दूसरे दिन की स्पर्धाएं: 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक), पोल वॉल्ट (बांस कूद), भाला फेंक (जैवलीन थ्रो) और 1500 मीटर दौड़।

02:00 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: 30 जुलाई: भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा
2:40 PM एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर)
2:55 PM एथलेटिक्स – नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यशवीर सिंह (पुरुष जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन)
3:20 PM एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन लॉन्ग जंप)
4:55 PM एथलेटिक्स – प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु (पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन)
5:07 PM ट्रैक साइक्लिंग – रोनाल्डो सिंह, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो, रोजित सिंह (पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन)
5:10 PM एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन शॉट पुट)
5:40 PM एथलेटिक्स – विशाल टीके (पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल)
6:30 PM वेटलिफ्टिंग – मार्टिना देवी मैबाम (महिला 86+ किग्रा फाइनल) (मेडल इवेंट)
7:30 PM बॉल्स – भारत (दिनेश कुमार/नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना (पुरुष पेयर्स)
8:55 PM बॉल्स – नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजी (महिला सिंगल्स)
10:50 PM ट्रैक साइक्लिंग – पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
11:00 PM वेटलिफ्टिंग – लवप्रीत सिंह (पुरुष 110+ किग्रा फाइनल) (मेडल इवेंट)
11:30 PM एथलेटिक्स – तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल (पुरुष शॉट पुट फाइनल) (मेडल इवेंट)
11:37 PM एथलेटिक्स – अनिमेष कुजूर (पुरुष 200 मीटर सेमीफाइनल)
11:38 PM एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन हाई जंप)
1:10 AM एथलेटिक्स – सीमा कालीरामना, निधि रानी (महिला डिस्कस थ्रो फाइनल) (मेडल इवेंट)
1:30 AM एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन 400 मीटर)
1:48 AM एथलेटिक्स – पारुल चौधरी (महिला 5000 मीटर फाइनल) (मेडल इवेंट)

02:00 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: ट्रैक साइक्लिंग और बॉल्स में भी भारतीय चुनौती

इन खेलों में पहली बार ट्रैक साइक्लिंग की शुरुआत होगी, जहां रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर यही टीम देर रात फाइनल भी खेलेगी। बॉल्स में पुरुष पेयर्स और महिला सिंगल्स के मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ी जीत की लय कायम रखने की कोशिश करेंगे।

02:00 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में पदकों की उम्मीद

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 86+ किग्रा वर्ग में मार्टिना देवी मैबाम और पुरुषों के 110+ किग्रा वर्ग में लवप्रीत सिंह पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं की डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालीरामना और निधि रानी भारत की उम्मीदें होंगी, जबकि पारुल चौधरी 5000 मीटर फाइनल में पदक जीतने की कोशिश करेंगी।

01:59 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: एथलेटिक्स के लिए अहम दिन

भारतीय एथलेटिक्स दल के लिए यह दिन काफी अहम रहने वाला है। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि हाई जंप फाइनल के दौरान घुटने में परेशानी के बाद उनकी फिटनेस पर भी सभी की नजरें रहेंगी। उन्हें 100 मीटर, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हाई जंप और 400 मीटर सहित पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेना है।

Published On

Leave a Comment

Other News