Search
Home » नेशनल » मुंहबोली भाभी से दरिंदगी:घर बुलाकर उसके बेटे पर तानी बंदूक, बेहोश कर महिला की लूटी आबरू, दो साल बाद गिरफ्तार – Fugitive Criminal Who Committed Misdeed At Gunpoint Arrested

मुंहबोली भाभी से दरिंदगी:घर बुलाकर उसके बेटे पर तानी बंदूक, बेहोश कर महिला की लूटी आबरू, दो साल बाद गिरफ्तार – Fugitive Criminal Who Committed Misdeed At Gunpoint Arrested

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Thu, 30 Jul 2026 05:52 PM IST

दिल्ली पुलिस ने पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म और धमकी देकर यौन शोषण करने वाले भगोड़े मुदित चावला उर्फ राजबीर को गिरफ्तार किया है। उस पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 2024 से फरार था।


Fugitive criminal who committed misdeed at gunpoint arrested

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दिल्ली पुलिस ने पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म करने के भगोड़ा आरोपी मुदित चावला उर्फ राजबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल व यौन शोषण करने लगा था। आरोपी वर्ष 2024 से बार-बार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे महाराष्ट्र के नागपुर में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में ”घोषित अपराधी” भी करार दिया गया था। आरोपी ने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया और उसके बाद वर्ष 2007 में पुणे से एमबीए किया।


Published On

Leave a Comment

Other News