Search
Home » नेशनल » Important Update:आज जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बंद, अमरनाथ यात्रियों का जत्था जा सकेगा; बारिश का भी अलर्ट – Traffic On Jammu-srinagar Highway Suspended Today; Convoy Of Amarnath Pilgrims Will Be Allowed To Proceed

Important Update:आज जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बंद, अमरनाथ यात्रियों का जत्था जा सकेगा; बारिश का भी अलर्ट – Traffic On Jammu-srinagar Highway Suspended Today; Convoy Of Amarnath Pilgrims Will Be Allowed To Proceed

Share Now :

WhatsApp
Share This

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रैफिक बंद रहेगा। यह कदम उधमपुर और बनिहाल के बीच लगातार गिर रहे मलबा व पत्थरों को हटाने तथा सड़क को चौड़ा करने के लिए उठाया गया है। इस दौरान किसी भी तरह के छोटे-बड़े वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि, जम्मू से कश्मीर की ओर श्री अमरनाथ यात्रियों का काफिला गुजर सकेगा। ये फैसला यह फैसला नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अनुरोध पर लिया गया है।

उधमपुर और रामबन के जिला मजिस्ट्रेटों ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक वीरवार रात 10 बजे से ही जम्मू की तरफ से नगरोटा से आगे श्रीनगर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और पत्नीटॉप की ओर तथा कश्मीर की ओर से काजीगुंड से आगे रामबन, उधमपुर और जम्मू जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। यातायात पर पाबंदी शुक्रवार को पूरे दिन लागू रहेगी। वीरवार को हाईवे पूरे दिन खुला रहा।

18 जुलाई से हो रही लगातार बारिश के कारण उधमपुर और बनिहाल के बीच बार-बार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। यह स्थिति यात्रियों के साथ-साथ सड़क मरम्मत में लगे कर्मचारियों के लिए भी बेहद खतरनाक बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि लद्दा और समरोली में हाईवे को पहाड़ी की तरफ चौड़ा किया जाना है। इसके अलावा गांगरू और किश्तवाड़ी पत्थर के पास मलबा और पत्थरों को हटाया जाना है। पहाड़ियों से लटक रहे ढीले पत्थरों व चट्टानों को भी हटाया जाना है। ऐसे में नवयुग टनल के बीच भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पाबंदी के दौरान यात्रा करने से बचें।

जम्मू से जा सकेंगे, पर बालटाल से नहीं आ सकेगा श्रद्धालुओं का जत्था

जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि हाईवे बंद होने के दौरान जम्मू के भगवतीनगर से रवाना होने वाला अमरनाथ यात्रियों का जत्था कश्मीर की ओर सकेगा। हालांकि, कश्मीर से लौटने वाले श्रद्धालु जम्मू की ओर नहीं निकल सकेंगे। इन्हें बालटाल में ही रुकना होगा। बता दें कि अमरनाथ यात्रा वर्तमान में सिर्फ बालटाल मार्ग से चल रही है। पहलगाम मार्ग से यात्रा स्थगित है।

पांच अगस्त तक भारी बारिश के आसार

श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि पांच अगस्त तक जम्मू संभाग में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने छह दिन के लिए जम्मू में ऑरेंज और कश्मीर में यलो अलर्ट जारी किया है। आज तेज बारिश के साथ तेज आंधी की भी आशंका है। जम्मू के बकोर में शाम छह बजे तक 31 तो शहर में 25.2 मिमी बारिश हुई। श्री अमरनाथ धाम में भी 11.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर पुंछ जिले के मेंढर में मूसलाधार बारिश होने से नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है।

 

Published On

Leave a Comment

Other News